क्या Ranbir Kapoor Ramayana के बाद Animal Park नहीं करेंगे? Prabhas की Spirit के सेट से फोटो-वीडियो लीक होने के बाद मेकर्स ने क्या एक्शन लिया? Rajinikanth स्टारर Thalaivar 173 के डायरेक्टर के तौर पर किन्हें साइन किया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' के बाद 'एनिमल पार्क' नहीं करेंगे रणबीर कपूर?
सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि रामायण के बाद रणबीर श्रीराम राघवन की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म कर सकते हैं.


# 'रामायण' के बाद 'एनिमल पार्क' नहीं करेंगे रणबीर कपूर!
रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण 2' की शूटिंग कर रहे हैं. कहा जा रहा था कि इसके बाद वो 'एनिमल पार्क' और फिर 'ब्रह्मास्त्र 2' शूट करेंगे. मगर ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग 'स्पिरिट' के रिलीज़ के बाद ही शुरू होगी. 'स्पिरिट' मार्च 2027 में आएगी. उसके बाद संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल पार्क' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे. इस तरह शूट मिड 2028 तक ही शुरू हो सकेगा. 'ब्रह्मास्त्र 2' भी अभी काग़ज़ों पर ही है. इसके तो डायरेक्टर का नाम भी अभी तय नहीं हो पाया है. ऐसे में रणवीर के पास 6-8 महीने की विंडो खाली है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि इस गैप में वो श्रीराम राघवन की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म कर सकते हैं. 9-10 महीने पहले इस फिल्म की चर्चा चली थी. मगर इस पर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई. मगर अब पढ़ने में आ रहा है कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए वर्कशॉप की डेट्स निकाली हैं. वो कोर्ट प्रोसीडिंग्स समझेंगे ताकि उनका रोल ऑथेंटिक लगे.
# 'बैकरूम्स' का सीक्वल बनाएंगे केन पार्सन्स
एक्टर चिवेटेल एजियोफो और रीनेट रिन्सवे स्टारर 'बैकरूम्स' का सीक्वल बनने जा रहा है. डायरेक्टर केन पार्सन्स ने प्रेस से चर्चा में ख़ुद ये बात कही. डेडलाइन के मुताबिक इस बार वो एक को-स्क्रीनराइटर को भी फिल्म से जोड़ेंगे. OG कास्ट इसमें भी वापसी करेगी, या नए एक्टर्स लिए जाएंगे, ये फिलहाल तय नहीं हुआ है.
# "रामायण के लिए रणबीर हमारी चॉइस थे, मगर यश..."
नमित मल्होत्रा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'रामायण' के स्केल और विज़न के बारे में बात की. टॉप फिल्म मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहले वो ये फिल्म 3 पार्ट्स में बनाने वाले थे. उन्होंने कहा- "रामायण इतना बड़ा महाकाव्य है. हम इसका हर प्रसंग बारीकी से स्क्रीन पर लाना चाहते थे. मगर बाद टीम ने इसे दो पार्ट में ही बनाने का फैसला लिया. नितेश तिवारी हों, डेनी विलनव हों या फिर क्रिस्टोफ़र नोलन हों, DNEG हमेशा से डायरेक्टर के विजन को आकार देती आई है. मगर रामायण में पूरी ऑथेंटिसिटी की ज़रूरत है. क्योंकि ये फिक्शन नहीं, हमारा इतिहास है. नितेश इसे डेनी विलनव और क्रिस्टोफ़र नोलन जैसे ग्रैंड विज़न के साथ ही बना रहे हैं. मगर इसमें भारतीयता का पुट है. जहां तक फिल्म के लीड एक्टर्स का सवाल है तो रणबीर कपूर भगवान राम के पात्र के लिए हमारी पहली पसंद थे. रणबीर ने अपना सब कुछ इस रोल के लिए झोंक दिया है. रही यश की बात, तो वो एक्टर तो कमाल के हैं ही, मगर जैसे ही उन्होंने रामायण का हमारा विज़न देखा, उन्होंने कहा मैं इसे बनाने में आपका साथ दूंगा. हम दुनिया तक रामायण को इसे सबसे बेहतर अंदाज़ में दिखाएंगे."
# 'स्पिरिट' का सीन लीक, मेकर्स ने ताबड़तोड़ हटवाया!
'स्पिरिट' का एक अहम सीक्वेंस हैदराबाद के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल विमल सिनेमा के बाहर फिल्माया गया. 1 जून को हुए इस शूट में प्रभास और विवेक ओबेरॉय का आमना-सामना हुआ. ये दोनों के बीच हीटेड आर्ग्युमेंट वाला सीन बताया जा रहा है. चूंकि ये शूट पब्लिक प्लेस पर हुआ, इसलिए तमाम सिक्योरिटी के बीच भी कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिए. मगर कुछ ही देर में ये सारे क्लिप्स गायब हो गए. मूवी टॉकीज़ पोर्टल के मुताबिक मेकर्स ने इस पर ताबडतोड़ एक्शन लिया. और लीक्ड क्लिप्स हटवा दिए.
# रणवीर को बैन करने वाली FWICE के खिलाफ केस!
'डॉन 3' विवाद में फ़रहान अ़ख़्तर की शिकायत पर FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया. वेटरन प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने इस संस्था के खिलाफ़ बॉम्बे सिविल कोर्ट में पिटीशन लगाई गई है. अपनी याचिका में FWICE के उस फैसले पर सवाल उठाया, जिसमें संस्था ने रणवीर को बॉयकॉट करने की मांग की थी. बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में उन्होंने कहा-
"मैं रणवीर सिंह और संजय दत्त को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहा था. मैं एक्टर्स से बात करने ही वाला था कि FWICE ने ये फ़रमान सुना दिया. तब मैं कोर्ट गया. वो गुंडागर्दी करके अपनी पावर दिखाएंगे, तो ऐसे तो नहीं चलेगा."
# अश्वत मारीमुथू बनाएंगे रजनीकांत की 'थलाइवर 173'
कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर में बन रही रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' को फाइनली डायरेक्टर मिल गया है. राज कमल फिल्म्स की X पोस्ट के मुताबिक इसे 'ड्रैगन' वाले अश्वत मारीमुथू डायरेक्ट करेंगे. अनिरुद्ध रविचंदर इसका म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. 123 तेलुगु के मुताबिक ये फिल्म पोंगल 2027 के आसपास रिलीज़ कर जाएगी.
वीडियो: नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कितने पैसे मांगे?



















