डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एन पी सिंह का कहना है, 'राविन की मौत की खबर उन्हें शाम के करीब 7 बजे मिली. जेल अथॉरिटी ने उन्हें बताया कि राविन को फेफड़ों में कुछ दिक्कत थी. लेकिन फिर भी मैंने राविन की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है.'गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया, 'राविन के मरने की वजह का खुलासा बुधवार को होगा. जेल की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक राविन को फेफड़ों में इंफ्केशन था.' विनय के पिता ओम महेश की माने तो राविन 23 सितंबर से बीमार था. लेकिन उन्हें ये बात 25 सितंबर को पता चली. वो भी महेश जब अपने बेटे विनय से मिलने जेल गए थे तब. उस दौरान राविन ने उनको बताया कि जेल वालों से उसकी हाथापाई हुई है. संजय राणा. अखलाक को मारने के जुर्म में इनके भी एक रिश्तेदार जेल में है. इनके मुताबिक, राज्य सरकार ने कभी हमारा सपोर्ट नहीं किया. घटना के बाद लगातार सरकार हमारे बच्चों को टॉर्चर करने की कोशिश करती रही. पुलिस को सरकार ने हमारे बच्चों को टॉर्चर करने की परमिशन दी है. बता दें कि जुलाई में यूपी की एक लोकल कोर्ट ने कहा था कि इस केस में FIR उन कानूनों के तहत दर्ज होगी, जो गौ हत्या के लिए हैं. ये फरमान सूरजपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दौरान आया था. 19 लोगों के खिलाफ अखलाक मर्डर की सुनवाई चल रही थी. गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी, पर उनके खिलाफ कोर्ट में अभी चार्ज फ्रेम नहीं हुआ है.
दादरी हत्याकांड में शामिल राविन की मौत हो गई, लेकिन कैसे?
कोई कुछ बता रहा है तो कोई कुछ. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आज आएगी.
Advertisement

मोहम्मद अखलाख
दादरी के बिसारा गांव के रहने वाले राविन सिसोदिया की मंगलवार को मौत हो गई. वो दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में एडमिट था. गांव वालों और पड़ोसियों का दावा है कि राविन और उसके तीन दोस्तों को जेल में मारा-पीटा गया. और राविन की मौत हो गई. डॉक्टर्स का कहना है कि राविन को जब अस्पताल लाया गया, उसके प्लेटलेट्स बहुत कम थे. बुखार से वो जल रहा था. डॉक्टर्स ने डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के टेस्ट किए, लेकिन उसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी. राविन को शुगर और फेफड़ों में भी परेशानी थी. याद न हो तो आपको बता दें कि राविन और उसके दोस्त पिछले साल हुए दादरी हत्याकांड का आरोपी है. पिछले साल सितंबर में हिंदुओं की भीड़ ने बिसारा गांव के ही एक मुस्लिम फैमिली पर हमला कर दिया था. और मोहम्मद अखलाक को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला था. साथ ही उसके बेटे को भी मारा-पीटा था. दरअसल वहां के मंदिर से किसी ने ऐलान कर दिया था कि अखलाक ने गाय को मारा है. और फिर उसे खाया भी है. ऐलान के तुरंत बाद गौ भक्त अखलाक के घर पहुंच गए. उसे घर के अंदर से बाहर घसीटा और फिर मार-मार कर मार ही डाला.
Advertisement









