The Lallantop

पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक

प्यार से रहो वर्ना फैलोगे तो समेट देंगे हम.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
उड़ी अटैक हुआ. हमारे 20 जवान मारे गए. इसका बदला इंडिया ने सर्जिकल स्ट्राइक से लिया. फिर सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के कुछ चोमू टाइप हैकर्स ने चोमूपंती दिखाई. और नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल की वेबसाइट हैक कर ली. इसके अलावा भी कई वेबसाइट हैक की. जिससे जाहिर सी बात है हमारा नुक्सान हुआ. वहां के हैकर्स ने इसे साइबर वॉर का नाम दिया. तो इसका भी जवाब इंडियन हैकर्स ने बहुत अच्छे तरीके से दिया है. उन्होंने पाकिस्तान की गवर्नमेंट की साइट्स हैक कर ली हैं. पाकिस्तानी हैकिंग में भी कच्चे ही निकले. इंडियन हैकर्स ने कर्रा जवाब दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन हैकर्स ने बहुत बड़ी संख्या में पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट्स हैक की हैं. और उनके डाटा की ऐसी-तैसी कर रहे हैं. उधर पड़ोसी देश के जित्ते तकनीकी दिग्गज हैं सब अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर के थक चुके हैं. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वो नाकाम रहे. स्थिति तो यहां तक आ बनी है कि वो लोग इंडियन हैकर्स को ऑनलाइन पैसे देने के लिए भी तैयार हैं. बदले में चाहते हैं कि वो बस वेबसाइट्स का एक्सेस उन्हें वापस दे दें. लेकिन ऊ का हैं न कि हम इंडियन्स थोड़े सनकी होते हैं. प्यार दोगे तो प्यार में तोल देंगे. और जो जरूरत से ज्यादा फैलता है उसको समेट भी देते हैं. ज्यादातर हैकर्स ने उनके ऑफर को लात मार दी है. और उनकी साइट्स को अपने कंट्रोल में रखे हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन एजेंसियों ने हैकर्स को कहा है पड़ोसी के साथ की इस लड़ाई में कोई भी, किसी तरह के डाटा का नुकसान नहीं होना चाहिए. सीखो हमसे कुछ पाकिस्तानियों. हम बदला भी बड़े तमीज और प्यार से लेते हैं. मेन मोटिव जो इस हैकिंग का है वो एक-दूसरे की साइट्स में घुसपैठ कर उसकी बनावट की ऐसी-तैसी करना. माने उलट-पलट करना. अब देखना ये होगा कि पाकिस्तानी हैकर्स इसे काउंटर कैसे करते हैं.
ये भी पढ़िये.... सर्जिकल स्ट्राइक का बदला साइबर वॉर से ले रहा है पाकिस्तान! फौजी के बेटे की तरह बोले अक्षय कुमार, 'शर्म करो, शहीदों के परिवारों की सोचो' बधाई हो! इंडियन आर्मी ने 4 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए पाकिस्तानी एक्टर्स के सपोर्टर्स को मेजर गौरव आर्य का जवाब

Advertisement
Advertisement