The Lallantop

पुलवामा शहीदों के लिए बॉलीवुड की अनोखी पहल, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी

इसमें वो एक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें देशद्रोही और पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता रहा है.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान और अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के बाद एक बार फिर से साथ आ रहे हैं.
14 फरवरी, 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर अटैक हुआ. इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए. दो देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते एक बार फिर से खुले में आ गए थे. माहौल में एक भारीपन आ गया था. जवानों के परिवार के लिए जिससे जो बन पड़ा, उसने किया. सिनेमा इंडस्ट्री ने पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर अपने तरह से विरोध दर्ज करवाया. कुछ बड़े कलाकारों ने शहीदों के परिवार को फाइनैंशियली भी मदद पहुंचाई. लेकिन कहते हैं न समय सारे जख्म भर देता है. उस घटना को बीते अब दो महीने से भी ऊपर का समय हो चला है. सब अपनी-अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी में वापस लग गए हैं. लेकिन सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) कुछ नहीं भूला. अपने जवानों की याद में वो ऐसा कुछ कर रहे हैं, कि सुनकर आपका भी जी खुश हो जाए. 18 अप्रैल को सीआरपीएफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट आया. इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर कपूर सरीखे सिनेमा के कुछ बड़े नाम नज़र आ रहे थे. साथ में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अनुपम खेर, रणवीर सिंह और वरुम धवन जैसे स्टार्स को भी टैग किया गया था. लेकिन इंट्रेस्टिंग चीज़ ये टैगिंग या तस्वीर नहीं है. वो है उस ट्वीट में लिखी बातें. अपने ट्वीट में सीआरपीएफ लिखती है-
हम पुलवामा अटैक में शहीद जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए 'तू देश मेरा' नाम का एक गाना बना रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर कपूर ने बहुत सराहनीय काम किया है. शहीदों के लिए प्यार और समर्थन के लिए आप सब का धन्यवाद. ये गाना हर उस व्यक्ति के सम्मान, बहादुरी और बलिदान के बारे में है, जो अपने देश को अपने जान से भी ज़्यादा प्यार करते हैं. हम उन सभी शूरवीरों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं.
मोटा-मोटी बात ये है कि पुलवामा शहीदों की याद में एक गाना बनाया जा रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. ट्वीट की गई तस्वीरों में ये सारे ही एक्टर्स सफेद कपड़े में नज़र आ रहे हैं, जो शांति का प्रतीक है. बाकी जो नाम टैग किए गए थे, उनके बारे में ये नहीं पता कि वो लोग भी इस वीडियो में नज़र आने वाले हैं या सिर्फ बाहर से ही इस इनिएशिएटिव को सपोर्ट रहे हैं. ये सारी क्लैरिटी तब आएगी, जब 'तू देश मेरा' को रिलीज़ किया जाएगा.
वीडियो देखें:  'भारत' में सलमान के 5 लुक्स में से सबसे धमाकेदार लुक आ गया

Advertisement
Advertisement