The Lallantop

ये कैसे बीमार लोग हैं, जिन्होंने बूढ़ी औरत की वेजाइना में बोतल ठूंस दी!

उम्र 80 साल थी. जिस उम्र में उस औरत को हर लड़का अपने पोते सा लगता होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
1. अजीत नोएडा में कारपेंटर हैं. मंगलवार रात को साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में दो लड़के नशे में धुत चले जा रहे थे. अजीत की साइकिल गलती से उनको टच कर गई. दोनों आदमी अजीत पर चीखने लगे. अजीत ने माफ़ी मांगी, पर एक आदमी ने चाकू निकाल लिया. और बार-बार चाकू से वार कर अजीत को गोद डाला. अजीत अचेत हो गए. बदमाशों ने समझा वो मर गए. और एक नाले के किनारे फेंक दिया. जब अजीत को होश आया तब उन्होंने घर पर खबर भिजवाई. फ़िलहाल उनका इलाज हो रहा है. दोनों आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 2. बागपत में चार लड़के एक लड़की का रेप करने की कोशिश कर रहे थे. लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने उसके कान काट लिए. लड़की दर्द से चीखती रही. फिलहाल केस में किसी गिरफ़्तारी की खबर नहीं आई है. 3. सोनीपत में भठगांव नाम का गांव है. वहां 80 साल की मनोहरी देवी अपने घर में मरी हुई मिलीं. वो अपने बेटे के साथ रहती थीं. नीचे के कमरे में सोई थीं. जब डेड बॉडी मिली, तो मनोहरी देवी की वेजाइना से खून आ रहा था. लाश पर कपड़े नहीं थे. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जिसके दौरान मनोहरी देवी के शरीर से प्लास्टिक की बोतल निकली. देखकर लगता है कि वो बोतल उनकी वेजाइना से अंदर ठूंसी गई थी. और मौत खून बहने से हुई.

Advertisement
Advertisement