The Lallantop

क्राइस्टचर्च में हुई गोलीबारी के बाद बांग्लादेश-न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच कैंसिल हो गया

दर्जनों लोगों के मरने की खबर है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में अंधाधुंध गोलीबारी के बाद न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के बीच 16 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच को कैंसिल कर दिया गया है. बांगलादेश टीम के खिलाड़ी जिस मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे थे उसी मस्जिद में गोलबारी हुई है. ICC (इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल) ने टेस्ट मैच कैंसिल करने की जानकारी ट्वीट करके दी. तीसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में ही खेला जाना था. इससे पहले के दो टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड ने जीत दर्ज की थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं. सभी खिलाड़ी घटनास्थल से होटल पहुंच चुके हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट से संपर्क में है. बांग्लादेश क्रिकेट ने इसको लेकर ट्वीट किया. इससे पहले न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी बताया था कि दोनों टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित हैं. हम 16 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच को लेकर बातचीत की जा रही है. लेकिन इसके बाद ICC ने इस टेस्ट को कैंसिल करने का डिसीजन लिया है. क्राइस्टचर्च गोलीबारी के बाद न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा-
क्राइस्टचर्च में जो हुआ है ऐसी चीजों के लिए न्यूज़ीलैंड में कोई जगह नहीं है. प्रभावित लोगों में से कई हमारे प्रवासी समुदायों के सदस्य हैं. न्यूज़ीलैंड उनका घर है. वे हमारे हैं.
न्यूज़ीलैंड सरकार या क्राइस्टचर्च पुलिस ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि इस गोलीबारी में कितने लोग मारे गए हैं. न्यूज़ीलैंड मीडिया के मुताबिक अभी तक इस गोलीबारी में करीब 10 लोग मारे गए हैं. ध्यान रहे कि यह डेटा आधिकारिक नहीं है.
वीडियो- अगर आप PUBG नहीं खेलते तब भी आप गिरफ्तार हो सकते हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement