The Lallantop

त्योहार मना रहे थे लोग, मूर्तियां ले जा रही क्रेन के पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 घायल

लोग त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे.

Advertisement
post-main-image
भीड़ के बीच पलटी क्रेन, चार की मौत (फोटो-ट्विटर)

तमिलनाडु में त्योहार मना रहे लोगों के बीच एक क्रेन अचानक पलट (Tamilnadu Crane Accident) गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और करीब 9 लोग घायल हो गए. घटना रानीकोट जिले के अरक्कोणम की है. क्रेन पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने क्रेन चालक को अरेस्ट कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी को नेमिली के मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु नाम का त्योहार मनाया जा रहा था. भारी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हुए थे. खूब रौनक थी. रात करीब आठ बजे देवी-देवताओं की मूर्तियां ले जा रही क्रेन अचानक पलट गई. उस क्रेन पर तीन लोग भी सवार थे. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल हुए दस लोगों को उपचार के लिए अक्कोणम और तिरुवल्लूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां 23 जनवरी को इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई. 

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई उनमें 40 साल के एस. भूपालन, 17 साल के बी. जोतिबाबू, 39 साल के के. मुथुकुमार और 60 साल के चिन्नासामी शामिल हैं. रानीपेट की पुलिस अधीक्षक दीपा सत्यन ने बताया,

क्रेन का एक हिस्सा ऊंची जमीन पर था. ऐसा लगता है कि मिट्टी के असंतुलन की वजह क्रेन गिर गई. पुलिस ने क्रेन चालकों को हिरासत में ले लिया है. 

रानीपेट के कलेक्टर भास्कर पांडियन ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा,

Advertisement

हादसे में चार लोगों की मौत हुई और नौ घायल हुए हैं. मंदिर उत्सव में क्रेन का इस्तमाल करने की कोई अनुमति या सूचना नहीं थी. क्रेन ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया गया है. जांच जारी है. 

क्रेन के असंतुलित होकर पलटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग क्रेन पर चढ़े हुए हैं. अचानक क्रेन पलटती है और मौके पर भगदड़ मच जाती है. कई लोग भागकर दूर हो गए जबकि कुछ क्रेन की चपेट में आ गए. नेमिली पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

वीडियो: नेपाल विमान दुर्घटना के ठीक पहले फेसबुक लाइव में कैद हुआ हादसा, वीडियो दिल दहला देगा

Advertisement