और उसके बाद दिखा कि ये कपल टॉयलेट में घुसा था और कपड़े बदलकर बाहर आया. फिर दूसरे नाम से बुक की हुई एक डोमेस्टिक फ्लाइट लेने के लिए निकल पड़े. डोमेस्टिक फ्लाइट पर इनकी टिकट करण और मेघा पटेल के नाम से थी.ये लोग पुणे की ओर उड़ रहे थे. सिक्योरिटी वाले इनको रोकने के लिए बढ़े, पर तब तक जहाज को उड़ने के संकेत मिल चुके थे.तुरंत पुणे तक सूचना पहुंची. और वहां फ्लाइट लैंड करते ही कपल को धर लिया गया. पूछताछ के बाद पता चला इनका असल नाम करण और मेघा पटेल ही है. जाली पासपोर्ट बनवाकर टोरंटो जाने के प्लान में थे. दोनों की शादी अभी नहीं हुई थी, लेकिन ये कपल के तौर पर जाना चाहते थे. इन्होंने इमरान नाम के एक आदमी से फर्जी कागज़ और पुणे जाने की टिकट ली थीं. इमरान नाम का ये बंदा पैसेंजर बनकर एअरपोर्ट में घुसा था. और कोई फ्लाइट लिए बिना ही निकल गया था. दोनों पैसेंजर को दिल्ली लाकर पूछताछ की गई. और ये सब तब हुआ है, जब पाकिस्तान से टेंशन हो रखी है. और इंडिया पर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें:










