The Lallantop

शो एक महीने से पहले बंद हो गया, अंजान कंटेस्टेंट एक साल तक टास्क पूरा करने में लगे रहे

बिग बॉस सरीखे इस शो में कोई खिलाड़ी शो से नहीं बल्कि खुद शो ही आउट हो गया!

Advertisement
post-main-image
यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
रिएलिटी शो में 'रिएलिटी' के नाम पर शो के प्रोड्यूसर क्या नहीं करवाते, और कंटेस्टेंट क्या नहीं करते. कोई 50 दिन तक अजनबियों के साथ एक घर में कैमरों के साए में रहता है तो कोई जंगल में ज़िंदा रहने के लिए सांप खा जाता है. कोई किचन में खाना-मैराथॉन में हिस्सा लेता है, तो कोई ब्लाइंड डेट पर जाता है. लेकिन कंटेस्टेंट्स की सबसे ज़्यादा पिराई होती है उस शो में जहां कुदरत के बीच सर्वाइव करना होता है. ऐसे ही एक शो में कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसी चोट हो गई है कि वे ज़िंदगी भर नहीं भूलेंगे. स्कॉटलैंड के एक जंगल में पूरा एक साल बिताने के बाद जब कुछ कंटेस्टेंट्स मार्च में बाहर आए, तो उनका स्वागत इस खबर ने किया कि शो का टेलिकास्ट तो अगस्त में ही बंद हो गया था. मतलब ये बेचारे जंगल में खटते रहे और इनकी मेहनत को किसी ने टीवी पर देखा भी नहीं. हम बात कर रहे हैं 'ईडन' नाम के शो की. ब्रिटेन के चैनल 4 पर आता था. इस शो का पहला एपिसोड 18 जुलाई 2016 को टेलिकास्ट हुआ. लेकिन चौथे एपिसोड के आते-आते इसे देखने वाले आधे रह गए. शायद इसीलिए 8 अगस्त 2016 को आए इसके चौथे एपिसोड के बाद इसका टेलिकास्ट रोक दिया गया. ईडन का ट्रेलर देखेंः https://www.youtube.com/watch?v=hz3yM4NtELg शो कॉन्सेप्ट के स्तर पर बढ़िया था. मकसद था ये दिखाना कि समाज (सोसायटी) आकार कैसे लेती है. इसके लिए अलग-अलग पेशे से ताल्लुक रखने वाले 23 कंटेस्टेंट्स को शो में लिया गया. मसलन डॉक्टर, कार्पेंटर, रिटार्यड फौजी वगैरह. इन सभी को स्कॉटलैंड में एक दूरदराज़ के बीहड़ में छोड़ दिया गया. 600 एकड़ के जंगल में तीन तरफ से 6 फुट उंची बाड़ थी और एक तरफ से समंदर. ज़रूरत भर का सामान बाहर से दिया गया था, और बाकी सब कुछ कंटेस्टेंट्स को अपने दम पर जुगाड़ना था. ये लोग आपस में तालमेल बिठाकर कैसे एक समाज की शक्ल लेते हैं, ये शो में नज़र आना था. इनका पहला टास्क था एक टॉयलेट बनानाः https://www.youtube.com/watch?v=KZXpnbLM91w लेकिन सब लोग इतना झेल नहीं पाए और एक-एक करके शो छोड़ते गए. आखिर में बचे रहे 10 लोग. किसी तरह जंगल की ज़िंदगी और समाज से कटे रहने को बर्दाश्त किया. लेकिन इनके करम महीनों पहले फूट चुके थे. बाहर आए तो मालूम चला कि शो ऑफ एयर है. टीवी पर नज़र नहीं आ रहा. इस शो में किसी की हार-जीत नहीं होनी थी. इस हिसाब से ये एक सोशल एक्सपेरिमेंट था. अब चैनल 4 के लोग कह रहे हैं कि वे इस 'बाद में कभी' साल बचा हुआ शो टेलिकास्ट करेंगे. टीवी कुछ लोगों के लिए बोरियत का इलाज है और कुछ लोगों के लिए बोरियत की वजह. लेकिन इस बहस से परे टीवी चैनलों पर लगातार 'कुछ नया' करने का प्रेशर बना रहता है. इसी का नतीजा है रिएलिटी टीवी. असल ज़िंदगी में लोग जैसे होते हैं, उसे एक कहानी की तरह टीवी पर दिखाना. और ये तरीका हिट भी है. लेकिन इसमें 'कुछ नया' करना लाज़मी तौर पर मुश्किल  है. पर टीवी की भूख असीम है. इसलिए रिएलिटी शो के प्रोड्यूसर और कंटेस्टेंट हर बार अपनी हदों के पार जाकर कुछ करने की कोशिश करते हैं. लेकिन हर बार कोशिश कामयाब नहीं हो पाती. लेकिन जो चोट ईडन के 10 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई है, वो लंबे समय तक याद रखी जाएगी. अपडेट - ये स्टोरी ओरिजनली 26 मई, 2017 को लिखी गई थी.उसके बाद अपडेट ये है कि शो के बचे हुए 5 एपिसोड अगस्त, 2017 में ब्रॉडकास्ट किए गए. 
ये भी पढ़ेंः

कहीं बेयर ग्रिल्स के शो देख-देखकर आप बुद्धू तो नहीं बन रहे?

राहुल रॉयः जिसकी 'आशिकी' ने 90s के दौर की जवानी को सपनों में कैद किया था

मोदीजी ध्यान दें, भूकंप बिग बॉस की वजह से आया था

बिग बॉस-10 के विनर मनवीर गुर्जर को अब उनके फैंस ने फंसाया

स्वामी ओम एंकर पर हमला किहिन, फिर रोवै लागे

ये KRK कौन है. हमेशा सुर्खियों में क्यों रहता है?

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement