The Lallantop

कांग्रेस ने पीएम मोदी को अपनी खिल्ली उड़ाने का मौका दिया, लेकिन अभी उनकी नज़र नहीं पड़ी

वैसे कांग्रेस अभी भी बाल-बाल बच सकती है.

Advertisement
post-main-image
संकेतिक तस्वीर, एक अप्रैल का ह्यूमर लिए.
कांग्रेस अपने 'भारत के लिए न्याय' [ #NYAYForIndia] कैंपेन के लिए लोगों से राय ले रही है. 'है' कहना गलत होगा. दरअसल राय ले रही 'थी'. वैसे 'राय' शब्द का यूज़ करना भी गलत होगा क्यूंकि वो उहापोह में थी कि इस कैंपेन के लिए दो में कौन सी तस्वीर, कौन सा लोगो चुने. इसलिए वो लोगों से चुनने को कह रही थी. उसने ट्वीट किया था और पूछा कि कौन सी तस्वीर या कौन सा लोगो ज़्यादा रुचिकर है. होने को एन्ट्रीज़ 30 मार्च को समाप्त हो गई थीं लेकिन लोग अब भी वोट किए जा रहे हैं. पहले आप ट्वीट देखिए - इसमें अगर आपको पहला लोगो पसंद था तो आपको लाइक और दूसरा पसंद था तो रीट्वीट करना था. ये तो थी उस ट्वीट की पूरी बात जिसके बारे में हम बात करने वाले हैं. अब शुरू करते हैं वो बात - तो अगर आप गौर करें तो दूसरे वाले लोगो में 'न्यूनतम' की जगह 'न्यूतम' लिख दिया गया है. कांग्रेस लक्की थी कि मोटा भाई और छोटा भाई की नज़र इस पर अब तक नहीं पड़ी है. वर्ना 'सराब' की तरह इसका भी कोई न कोई 'पन' निकल ही आता. एक टाइपो की कीमत तुम क्या जानो राहुल बाबू. ये जैसे, कि वो कह सकते थे कि ये 'New तम' है. यानी 'नया अंधेरा'. और आगे जोड़ सकते थे - 55 साल तक जो अंधेरा चला था उसका वर्ज़न टू पॉइंट है, 'न्यू-तम'. देखिए हम कुछ नहीं कह रहे, ये सब भाजपा आले के सकते थे. तो हमारी राय तो राहुल बाबा को यही रहेगी कि जल्द से जल्द इस ट्वीट को डिलीट कर दें. क्यूंकि वैसे भी इस ट्वीट ने अपनी पूरी ज़िन्दगी जी ली है. वोटिंग की 'मियादाद' ख़त्म हो चुकी है, तो इसे 'जावेद' रखने की ज़रूरत नहीं. कांग्रेस एक और मायने में भी लक्की है कि 'लोगों' ने पहला वाला 'लोगो' चुना है. और अगर कांग्रेस ऑडिऐंस पोल के साथ जाती है और ट्वीट डिलीट कर देती है तो - जंगल में मोर नाचा... * बाई दी वे जावेद मीन्स शाश्वत. ;-) जाते जाते इस ट्वीट के नीचे आए कुछ रिप्लाई पर भी ग़ौर-ए-नज़र -

Advertisement
Advertisement