चीन के युद्ध विशेषज्ञ सुन जू ने कहा था कि जब संशय में हो तो तुरंत पहला हमला दाग देना चाहिेए.
पंजाब कांग्रेस के सारे विधायकों ने रिजाइन किया!
सतलज-यमुना लिंक के मुद्दे पर कांग्रेस बेहद आक्रामक.
Advertisement

फाइल फोटो. क्रेडिट: reuters
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
अभी सतलज-यमुना लिंक मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया- नहर की जमीन किसानों को वापस देना गलत. और इस बात पर पंजाब कांग्रेस इतना भड़की कि सारे कांग्रेसी विधायकों ने अपने मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया. ये इस्तीफा अभी विधानसभा के स्पीकर को जायेगा. इसके साथ ही कांग्रेसी सांसद कैप्टन ने अपना इस्तीफा लोकसभा के स्पीकर को सौंप दिया है. पंजाब की अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार अभी कुछ कर पाती इससे पहले ही कांग्रेस ने दांव खेल दिया है. जुलाई के महीने में ही कैप्टन ने कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के खिलाफ जायेगा तो हम लोग रिजाइन कर देंगे. ये भी कहा था कि मुझे पक्की खबर है कि अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ हो जायेंगे. रिजाइन कर देंगे. 105 लाख एकड़ की खेतिहर जमीन है. इस फैसले से पंजाब के लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिलेगा. यूपी और पंजाब दोनों बड़े राज्य है. दोनों में चुनाव है. कांग्रेस है पीछे. तो अचानक से मुद्दा मिला है. कांग्रेस एकदम आक्रामक हो गई है. भाजपा को रिएक्ट करने का भी मौका नहीं मिला है. अभी वो लोग सोचें तब तक कांग्रेस पंजाब का रखवाला बन के खड़ी हो गई है. राहुल गांधी अभी मम्मी की कुर्सी पर बैठे थे. वर्किंग कमिटी की बैठक में. उसके बाद कांग्रेस का ये पहला वार है.
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)

.webp?width=120)




