The Lallantop

राजस्थान: कांग्रेस MLA ने 'जूता चटवाया', DSP ने 'पेशाब' किया, दलित व्यक्ति के गंभीर आरोप

FIR दर्ज करवाने के लिए पीड़ित को कोर्ट तक जाना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
'मुझपर पेशाब किया, जूते चटवाए'. दाईं तस्वीर विधायक गोपाल मीणा की है. (साभार - आजतक)

राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कांग्रेस के एक विधायक और पुलिस के एक आला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दलित समुदाय के बताए जा रहे इस व्यक्ति ने कहा है कि कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा के कहने पर उससे ‘जूता चटवाया’ गया और DSP रैंक के एक अधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने उस पर 'पेशाब' भी किया. घटना 30 जून की है. बताया गया है कि पीड़ित डरा हुआ था, इसलिए सामने नहीं आ रहा था. उसने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की जानकारी दी. वहीं विधायक ने आरोपों को झूठा करार दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘विधायक ने जूता चटवाया, DSP ने पेशाब किया’

आजतक से जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट की मुताबिक मामला जयपुर के जमवारामगढ़ का है. पीड़ित का आरोप है कि लगभग डेढ़ महीने पहले, 30 जून को वो अपने खेत में काम कर रहा था. तभी वहां कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे. वे पीड़ित और उसके परिवार को पीटते हुए एक कमरे में ले गए. आरोप है कि कमरे में DSP शिवकुमार भारद्वाज ने पहले उसे ‘लात- घूंसों से पीटा’, फिर उसके ऊपर ‘पेशाब’ कर दिया.

पीड़ित का आरोप है कि DSP ने जमवारामगढ़ के कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा के नाम पर उसे धमकाया था और कहा कि ‘गोपाल मीणा इलाके के राजा’ हैं. दलित व्यक्ति के मुताबिक कुछ देर बाद विधायक गोपाल मीणा भी उस कमरे में आए. उन्होंने कथित रूप से पीड़ित और उसके परिवार से कहा कि उनका कहा नहीं माना जाए तो यही अंजाम होता है. इसके बाद मीणा ने कथित रूप से पीड़ित से अपने जूते भी चटवाए. घटना के बाद पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया गया था. 

Advertisement

पीड़ित के मुताबिक उसे इस पूरे वाकये की जानकारी सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. कुछ दिनों तक वो लोकल थाने में मामला दर्ज करवाने का प्रयास करता रहा, पर बात नहीं बनी. उसने एसपी और डीजीपी तक गुहार लगाई गई, तब भी मामला दर्ज नहीं हुआ. आखिरकार पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उसके ऑर्डर पर 27 जुलाई को पूरे मामले की FIR दर्ज हुई.

पीड़ित का कहना है कि मामला दर्ज करवाने के बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. बताया गया है कि पूरा मामला पूर्व डीजी नवदीप सिंह और उनकी पत्नी की जमीन से जुड़ा है.

विधायक ने सिरे से नकारे आरोपी

कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने इस पूरी घटना को फर्ज़ी बताया है. उन्होंने कहा कि केस में झूठी एफआईआर दर्ज की गई है. मीणा का कहना है कि पीड़ित ने एक जमीनी विवाद में उन्हें ब्लैकमेल किया था. विधायक के मुताबिक,

Advertisement

'इससे बुरी घटना हो नहीं सकती. मैं इसके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा. ये लोग मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं... केस दर्ज करने वाले की ना वहां कोई जमीन है, ना मेरी वहां कोई जमीन है. तो फिर मैं उसको क्यों जूते चटवाऊंगा, उस पर क्यों पेशाब करवाऊंगा?'

गोपाल मीणा ने कहा कि जांच के बाद सब साफ़ हो जाएगा. खबर के मुताबिक मामला विधायक से जुड़ा हुआ है, इसलिए सीबी-सीआईडी केस की कार्रवाई में जुटी हुई है.

वीडियो: जयपुर में ब्लास्ट की तैयारी, ISIS से संपर्क.. उदयपुर के हत्यारों के बारे में क्या-क्या पता चला?

Advertisement