The Lallantop

फिर दंगों की कगार पर मुजफ्फरनगर?

फिर हुई सांप्रदायिक झड़प. वजह भी वही, जो पहले थी- छेड़छाड़.

Advertisement
post-main-image
Source: Indiatimes
मुजफ्फरनगर अभी बाकी है. 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों पर इसी नाम से डॉक्युमेंट्री बनी थी. एक बार फिर वेस्ट यूपी के इस जिले में सांप्रदायिक तनाव हो गया है. और वजह भी वही है. नया बांस मोहल्ले में दो समुदायों के बीच गुरुवार को झड़प हुई. दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की और पत्थर फेंके. ये सब हुआ क्योंकि एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की लड़की को छेड़ दिया था. झड़प की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में लिया. मौके से पुलिस को गोलियों के खोके भी मिले हैं. झड़प वाली जगह पर पहुंचे बीजेपी विधायक कपिल देव ने सारा ठीकरा पुलिस के मत्थे फोड़ा. उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ की घटना की जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी गई थी. लेकिन उनकी निष्क्रियता से तनाव बढ़ा. मुजफ्फरनगर के एसएसपी कृष्ण बहादुर सिंह का कहना है कि इतना बवाल मामूली सी बात पर हुआ है. सारे तथ्यों की जांच चल रही है. आगे कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement
Advertisement