The Lallantop

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को टक्कर देने आया एक और यादव परिवार

जल्दी से क्लिक करो और पढ़ जाओ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. जिसकी तैयारी में नेता से लेकर मीडिया पर्सन सब ऐसे तैयारी कर रहे हैं मानो बोर्ड का फाइनल पेपर हो. इसमें फेल हुए तो सब ध्वस्त हो जाएगा. राजपाल यादव. फेमस कॉमेडी किंग. उनकी कॉमेडी देख कर हम सोफे से चू पड़ते हैं. आजकल अपना जलवा फिल्मों के बजाए पॉलिटिक्स में बिखेर रहे हैं. यूपी में सपा के अलावा एक और यादव परिवार ने पार्टी बनाई है. राजपाल के बड़े भाई हैं श्रीपाल यादव और राजेश यादव. उन्होंने सर्व सम्भाव नाम से पार्टी बनाई है. जिसके प्रचार-प्रसार में अपने राजपाल जुट गए हैं. गुरुवार को वो अपने भाइयों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लखनऊ में थे. उसमें उन्होंने कहा कि वो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और वोट भी मांगेंगे. भइया घर की पार्टी है तो जिम्मेदारी तो राजपाल के कंधे पर भी आएगी न. राजपाल ने पार्टी के एजेंडे की बात तो करी. पर ये नहीं बताया कि पार्टी कितनी सीट पर उमीदावारों को मैदान में उतारेगी. खैर ये सब तो बाद की बात है. आप पार्टी के एजेंडे पर फोकस कीजिए. सर्व सम्भाव जाति का भेदभाव मिटाते हुए सभी लोगों को बराबार अधिकार दिलाएगी.  सारी पार्टियों की तरह ये पार्टी भी सभी को रोटी, कपड़ा और मकान देगी.  अपने होमटाउन को पिछड़ा स्टेट होने के ठप्पे से बाहर निकालेगी.  किसानों की बेहतरी के लिए भी काम करेगी.

ये भी पढ़ें

 

बसपा ने कुरान पढ़ना शुरू कर दिया है

क्या इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कह कर पलट गए थे अटल बिहारी?

इस तमिल नेता की वजह से इंदिरा गांधी बन पाईं PM!

Advertisement
Advertisement