The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद किया गया, तुरंत दूसरा बनाकर किसे टारगेट किया?

CJP 5 दिन पहले बनी. सोशल मीडिया पर इसको लेकर छप्परफाड़ पोस्ट हुए. भर-भर के रिएक्शन आए. 16 मई को बनी पार्टी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को पछाड़ दिया. लेकिन, 21 मई को एक्स अकाउंट भारत में बंद हो गया.

Advertisement
post-main-image
बंद होने से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स पर 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भारत में अपने X अकाउंट के बंद होने के बाद नया X अकाउंट बनाया है, जिस पर तेजी से फॉलोअर्स जुड़ रहे हैं।
  • CJP का पहला X अकाउंट भारत में स्थानीय नियमों या कोर्ट के आदेश के कारण 21 मई को Withheld किया गया था, जिसके बाद पार्टी ने शिकायत और आरोप लगाए।
  • पार्टी के नए X अकाउंट पर सक्रियता और फॉलोअर्स बढ़ने के कारण सोशल मीडिया पर इसकी पहुंच और प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है।

नमस्कार! कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP से जुड़ीं आज की प्रमुख खबरें कुछ इस प्रकार हैं- पहले पार्टी का मुख्य X अकाउंट बंद हो गया. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं. इन सबके बीच बड़ी खबर ये भी आ रही है कि पार्टी ने एक नया X अकाउंट बना लिया है. और उस पर भी तेजी से फॉलोअर्स जुड़ते जा रहे हैं. फटाफट खबरें यहीं तक. अब जानकारी विस्तार से-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CJP 5 दिन पहले बनी. सोशल मीडिया पर इसको लेकर छप्परफाड़ पोस्ट हुए. भर-भर के रिएक्शन आए. 16 मई को बनी पार्टी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों को पछाड़ दिया. लेकिन, 21 मई को एक्स अकाउंट भारत में बंद हो गया. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. आरोप लगाए. उन्होंने कहा,

"जिसका डर था, वही हुआ. पहले इन लोगों ने हमारा अकाउंट हैक करने को ट्राई किया, जब इनसे नहीं हुआ, तो इन्होंने हमारा ट्विटर (X) हैंडल इंडिया में बंद कर दिया है. बैन कर दिया है. मैं चाहता हूं आप सब लोग इसके लिए आवाज उठाएं और पूछें ये अकाउंट क्यों बैन किया गया? इससे ऐसा क्या लिखा गया था? हम तो खाली इस्तीफा मांग रहे थे मिनिस्टर का. ये कहां की डेमोक्रेसी है?"

Advertisement
Account withheld
आरोप है कि अकाउंट को हैक करने की भी कोशिश हुई थी. 

बंद होने से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स पर 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. 21 मई को इस एक्स अकाउंट पर लिखा था, 'लीगल डिमांड के चलते इस अकाउंट को Withheld किया गया है'.

एक्स की ओर से अकाउंट को बंद होने पर कहा गया है कि उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की है.

वहीं, इंस्टाग्राम पर CJP 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और बढ़ते जा रहे हैं. फॉलोअर्स के मामले में इस पार्टी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी और कांग्रेस को भी पीछे कर दिया है. बीजेपी के इंस्टाग्राम हैंडल पर 8.8 लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बेहद कम समय में इस अकाउंट ने कई पुरानी पार्टियों के सोशल मीडिया अकाउंट और उनके इंपैक्ट को चुनौती दे दी है.

Advertisement

इन सबके बीच CJP ने नया X अकाउंट बना लिया है. नए अकाउंट पर CJP ने अपने आलोचकों का मजाक उड़ाते हुए दो नए पोस्ट किए. एक में लिखा, “तुम्हें लगा कि हमें हटा दोगे? Lol.”

दूसरे पोस्ट में BJP के इंस्टाग्राम अकाउंट और CJP के पुराने अकाउंट के फॉलोअर्स की तुलना वाले स्क्रीनशॉट शेयर किए गए. इसका कैप्शन था, “इसी वजह से उन्होंने हमें ब्लॉक किया.”

जैसा कि आप जानते हैं कि ये पार्टी चीफ जस्ट‍िस ऑफ इंड‍िया सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनाई गई है. कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया के सिर्फ दो ही प्लेटफॉर्म पर अकाउंट है. एक इंस्टा और दूसरा एक्स. अभी तक पार्टी का फेसबुक पर अकाउंट नहीं है. सूचना समाप्त.

वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का पुराना पोस्ट वायरल, AAP से क्या कनेक्शन?

Advertisement