The Lallantop

रोनाल्डो ने बुद्ध के स्टेचू के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को हर्ट कर दिया है

फेसबुक पर जमकर फोटो का विरोध हुआ है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्रिस्तिआनो रोनाल्डो का नाम सुना है? पढ़ा तो होगा ही खेल वाले पेज पर. रियल मेड्रिड के लिए फुटबॉल खेलते हैं. इन्होंने हाल ही में अपनी 'वर्चुअल' मौत को न्योता दे दिया है. फेसबुक पर एक फोटो डालकर. ronaldo इस फोटो में रोनाल्डो बुद्ध के एक स्टेचू के इर्द-गिर्द बने चबूतरे पर पांव रखकर फोटो खिंचवाई. और तो और बड़ी चौड़ में फेसबुक पर अपलोड भी कर दी. कि बढ़िया लाइक कमेंट आएंगे. बाजी उल्टी पड़ गई. लोग गरियाने लग गए. कुछ ने तो ये तो कह दिया कि आपकी बहुत इज्जत करते थे. अब नहीं करते. पहले आपके फैन हुआ करते थे. अब नहीं हैं. बता दें की रोनाल्डो दुनिया में फेसबुक और ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तियों में से एक हैं. क्या पाटा आज से सबसे ज्यादा 'एंग्री' इमोजी पाने वाले भी कहलाएं.

Advertisement
Advertisement