The Lallantop

अफ्रीकी मजूदरों को मैनेजर ने चाबुक से मारा, वीडियो गुलामी का एहसास करा देगा

एक करोड़ 34 लाख से अधिक बार देखे जा चुके इस Viral Video ने नस्लवाद और गुलामी पर बहस छेड़ दी है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति दो लोगों को चाबुक से पीट रहा है. दावा किया जा रहा है कि जो व्यक्ति चाबुक चला रहा है वो एक चीनी मैनेजर है और जिन लोगों को पीटा जा रहा है वो अफ्रीकी कामगार हैं. Dom Lucre नाम के X अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है,

Advertisement

"चीन का ये व्यक्ति अपने यहां काम कर रहे अफ्रीकी लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहा है, जैसे पुराने जमाने में गुलामों के साथ किया जाता था."

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति किसी कंटेनर में नीचे बैठे हैं, वहीं उनको चाबुक से पीटने वाला व्यक्ति पहले उनके ऊपर बुरी तरह से चिल्लाता है और फिर उन्हें बेरहमी से पीटता है. वो दोनों व्यक्ति खुद को बचाने के लिए हाथों से अपना सिर ढंक लेते हैं.

Advertisement

लल्लनटॉप इस वीडियो के बारे में दी जा रही जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकता. हालांकि ये साफ है कि अफ्रीकी या अफ्रीकी मूल के दो लोगों को बुरी तरह मारा गया है. X पर इसे अभी तक एक करोड़ 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर नस्लवाद और गुलामी पर बहस छिड़ गई है. एक यूजर ने लिखा,

"आप अपने यहां काम कर रहे लोगों को इतनी बेरहमी से नहीं पीट सकते. यह बीमार मानसिकता है."

मैंडी नाम की यूजर ने लिखा,

Advertisement

“ये देखकर मेरा दिल टूट गया है.”

एक यूजर ने लिखा,

“अभी भी नहीं समझ आ रहा है कि आखिर इस तरह की करतूतों के लिए चीन की जिम्मेदारी क्यों नहीं तय हो रही है.”

वर्ल्ड पीस मूवमेंट नाम के X हैंडल से लिखा गया,

“चीन को अफ्रीका से बाहर निकालने की जरूरत है.”

एक और यूजर ने लिखा कि उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर कोई इंसान किसी दूसरे इंसान के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. इसी तरह के और भी कॉमेंट्स आए हैं. आपका इस वीडियो पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

वीडियो: जानिए क्यों ‘कफाला सिस्टम’ को आधुनिक गुलामी का प्रतीक माना जाता है?

Advertisement