The Lallantop

दुनिया में आपने बहुत कुछ देखा होगा, ऐसी लाइब्रेरी नहीं दखी होगी

चीन वाले 'चाइना फोन' ही नहीं बनाते, लाइब्रेरी भी बनाते हैं.

Advertisement
post-main-image
इस खूबसूरत लाइब्रेरी में 12 लाख किताबें हैं.
चीन में एक लाइब्रेरी है. नाम है टियांजिन बिनहाइ लाइब्रेरी. मतलब खूबसूरती ऐसी, कि आंखें चौंधियां जाएं. विहंगम. शानदार. वहां जाने वालों में से कई लोग पढ़ने से ज़्यादा प्रोफाईल पिक्चर क्लिक करने जाते होंगे, ऐसा कहने में कोई हर्ज़ नहीं. हम कहानी सुनाएं, इससे अच्छा कि आप खुद ही देख कर डिसाइड कर लिजिए. library-china-tianjin-mvrdv-binhai-cultural-centre-masterplan-news_dezeen_1568_2 # लाइब्रेरी  37, 000 स्कवायर फीट और पांच मंजिलों में फैली है. final photo 8 # इसे 'आई ऑफ बिनहाइ' के नाम से भी पुकारा जाता है.
final photo 6 # इस लाइब्रेरी में तकरीबन हर जॉनर की 12 लाख किताबें हैं.
final photo 9< # शहर के बिनहाइ कल्चरल सेंटर में खुले इस लाइब्रेरी को डच कंपनी एमवीआरडीवी (MVRDV) ने डिज़ाइन किया है.
final photo 3
#  इस लाइब्रेरी में सर्विस स्पेस, बुक स्टोरेज, आर्काइव, कंप्यूटर रूम, ऑडियो रूम, ऑडिटोरियम, लाउंज, मीटिंग रूम, ऑफिस और रीडिंग स्पेस भी हैं.
library # इन किताबों और लाइब्रेरी के बीच एक बहुत बड़ी आंख भी बनी हुई है. इस आंख पर अंदर होने वाली चीज़ों और बाहर बने पार्क की परछाई पड़ती रहती है, जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती है.
final photo 5
# इसे चीन के नेशनल डे (1 अक्टूबर) पर आम जनता के लिए खोल दिया गया.
(फोटोज़ः mvrdv.nl/NetEase)

Advertisement
Advertisement