The Lallantop

पुलिस का कुत्ता ड्यूटी पर सो गया, विभाग ने साल का आखिरी बोनस ही काट लिया

खबर दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं. जो बताया है सही बताया है. मामला चीन के एक पुलिस डॉग का है. उस पर आरोप है कि वो ड्यूटी के टाइम सो गया. इतना ही नहीं, उसने अपने खाने के बाउल में टॉयलेट कर दिया.

Advertisement
post-main-image
चीनी पुलिस कुत्ते के काम पर व्यवहार के कारण उसका बोनस काट लिया (फोटो-साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट)

ड्यूटी के दौरान सो क्या गया डिपार्टमेंट ने बोनस ही काट लिया. कहानी का दर्द तो इंसानों जैसा है. लेकिन मामला असल में जुड़ा है एक कुत्ते से. खबर दोबारा पढ़ने की जरूरत नहीं. जो बताया है सही बताया है. मामला चीन के एक पुलिस डॉग का है. उस पर आरोप है कि वो ड्यूटी के टाइम सो गया. इतना ही नहीं, उसने अपने खाने के बाउल में टॉयलेट कर दिया. इस अनुशासनहीनता के लिए उसका साल के आखिर में मिलने वाला बोनस काट लिया गया (China police dog loses bonus).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहले वाहवाही, फिर बोनस काट लिया

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस कुत्ते का नाम फुजई है. वो एक कैनाइन सिपाही है. फुजई का जन्म 28 अगस्त, 2023 में हुआ था. उसे उत्तरी चीन के शेडोंग के वेफांग में पुलिस डॉग ट्रेनिंग बेस में डोनेट किया गया था. फुजई ने जनवरी 2024 में चार महीने के पिल्ले के रूप में रिजर्व एक्सप्लोसिव- डिटेक्शन ऑपरेटिव के तौर पर अपना काम शुरू किया. मार्च तक फुजई इंटरनेट पर भी फेमस हो गया. उसने अपनी स्माइल, छोटे पैरों और विस्फोटक पहचानने की स्किल से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

अक्टूबर 2024 में फुजई ने योग्य पुलिस डॉग बनने के लिए अपने रिजर्व स्टेट से ग्रेजुएशन पूरी की. उसकी कहानी ‘कॉर्गी पुलिस डॉग फुजाई एंड इट्स कॉमरेड्स’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई थी. इस अकाउंट को वेफांग पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो चलाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस अकाउंट पर 3 लाख 84,000 फॉलोअर्स हैं. इस पर फुजई और अन्य पुलिस कुत्तों की डेली लाइफ और प्रोफेशनल ट्रेनिंग साझा की जाती है.

Advertisement

बीती 19 जनवरी को इसी अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया. इस पोस्ट से पता चला कि फुजई ने 2024 में काफी अच्छा काम किया था. उसने कई सुरक्षा कार्यों को पूरा किया. इन उपलब्धियों के कारण उसे सम्मान के तौर पर एक लाल फूल, कई खिलौने और अन्य प्रकार के गिफ्ट दिए गए थे. 

वीडियो में एक पुलिस ऑफिसर ने कहा, “चलो, एक मीटिंग करते हैं. आपने इस साल बहुत अच्छा काम किया. आपने पुलिस कुत्तों के लिए लेवल 4 पूरा कर लिया है. आपने कई सेफ्टी कामों को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है. और वेफांग के पुलिस डॉग (विभाग) को बढ़ावा देने में काफी मदद की है. इन उपलब्धियों के लिए, हम आपको एक लाल फूल, कुछ डिब्बाबंद स्नैक्स और खिलौने पुरस्कार में देते हैं.”

लेकिन वीडियो यहां खत्म नहीं होता. इसके बाद पुलिस ऑफिसर कहता है. “आपके हालिया व्यवहार, वर्कप्लेस पर थके हुए रहने और डॉग बेसिन में यूरिन करने की वजह से, हमें आपकी आलोचना करनी पड़ी. इस दंड के रूप में आपके स्नैक्स लिए जाते हैं. आपको सिर्फ फूल ही मिलेगा. ”

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. फुजई से उसका बोनस ले लेने के बाद लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "बेचारे फुजई ने पूरे साल मेहनत की. और साल के आखिर में उसे बोनस नहीं मिला." दूसरे यूजर ने लिखा, “उसने अपने बाउल में पेशाब किया था. अपने बॉस के बाउल में नहीं. उसका बोनस जल्द वापस दो.”

हालांकि, बाद में अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया गया. इसमें कहा गया कि फुजई के स्नैक्स लिए गए हैं. लेकिन इसके बदले एक लूनार न्यू ईयर गिफ्ट दिया गया है. 

वीडियो: सेना का बहादुर डॉग ज़ूम: दो आतंकियों पर टूट पड़ा, फिर लड़कर हुआ शहीद

Advertisement