The Lallantop

ये नोट नहीं, चाइनीज माल है मितरों

यहां 500 और दो हजार के नोट मिल नहीं रहे और चीन इनसे खेलने लगा.

Advertisement
post-main-image
200 और 2000 के नए नोट
मोदी जी ने 5 सौ और हजार के पुराने नोटों का पत्ता मार्केट से साफ कर दिया है. 8 नवंबर को पीएम ने देश को संबोधित किया. और उसके बाद सब बदल गया. जिंदगी कतारों में सिमट गई. पैसों के लिए बच्चों के गुल्लक फोड़ने पड़े. लोग बिना मिर्ची के दाल में छौंक लगाने लगे. ऑनलाइन बैंकिंग करने में आलस दिखाने वाले लोग सटाक से ऑनलाइन शॉपिंग पर टिक गए. पुराने नोट के बदले दो नए नोट मार्केट में लाने का ऐलान किया था पीएम मोदी ने. आ भी गया है. लेकिन बहुत कम है अभी मार्केट में. हमको तो परसो देखने को मिला दुई हजार वाला नोट. एकदम चूरन वाला नोट लगता है. हमें यहां 5 सौ और 2 हजार के नोट देखने नहीं मिल रहा और चीन ने 5 सौ और 2 हजार के नए नोटों का पर्स बना डाला है. देखने में एकदम क्यूल और ब्यूटीफुल लग रहा है. आप कह ही नहीं सकते की वो नकली हैं. 5 सौ और 2 हजार के नोट का जैसा रंग-रूप और सेहत है, ठीक वैसे ही उसका भी है. हर्ष गोयंका. एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने ट्वीटर पर उन हैंड बैग की फोटो डाली हैं. लोग उसे दबा कर रीट्वीट कर रहे हैं. और कमेंट्स की तो बाढ़ आई हुई है. आप भी देखिए इंडियन नोट वाला चाइनीज माल. https://twitter.com/hvgoenka/status/799831004466806784
ये भी पढ़िये... ये तस्वीरें दिखाएंगी नोटबंदी के बाद देश का हाल कैसा है बैंक से पैसे मिले एटीएम में डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा सब अफवाह है – जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए ‘कैश शो’ से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार- पांच सौ उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं? बाहुबली-2 काले धन से बन रही है क्या? एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है डियर Paytm, 100 की नोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है  

Advertisement
Advertisement