The Lallantop

आंख की सर्जरी करवा रही 84 साल की महिला को डॉक्टर ने मारे मुक्के, अब देख नहीं पातीं

महिला को सर्जरी के दौरान लोकल एनेस्थीसिया दिया गया था. जिसकी वजह से वो अपना सिर और आंख हिला रही थींं.

Advertisement
post-main-image
इस घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

चीन में एक बुजुर्ग महिला आंख की सर्जरी के लिए हॉस्पिटल गई. सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने उन्हें लोकल एनेस्थीसिया दिया. लेकिन महिला पूरी तरह बेहोश नहीं हुई. वो कमहोशी में थी और अपनी आंख हिला रही थी. डॉक्टर ने उसे कई बार चेतावनी दी. लेकिन इसके तुरंत बाद ही उसने महिला को सिर पर एक के बाद एक मुक्के मारे. 4 साल पुरानी इस घटना का वीडियो अब चीनी सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके बाद डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
डॉक्टर ने बुजुर्ग महिला को मारे मुक्के

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सर्जन एक मरीज़ की आंखों का ऑपरेशन कर रहा है. उसी समय वो मरीज़ के सिर पर कम से कम तीन बार मुक्का मार देता है. इस वीडियो को @gani_jonathan नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 

“इस सर्जन ने सर्जरी के दौरान हिलने-डुलने पर 80 साल की एक महिला के चेहरे पर मुक्का मार दिया. अब वह एक आंख से अंधी है और चीन में हर कोई उसके लिए न्याय चाहता है. मैंने एक सर्जन का एक और वीडियो देखा जो एक बेहोश मरीज़ के साथ ओरल सेक्स कर रहा था. डॉक्टर्स अच्छे काम करने लिए होते हैं. ”

Advertisement

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक़ वायरल वीडियो 2019 का है. जिस हॉस्पिटल में महिला ऑपरेशन करवाने गई थी, उसे ‘आइयर चाइना’ (Aier China) ऑपरेट करता है. ये हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक कंपनी ग्रुप है जो चीन में आंखों का ऑपरेशन करने वाले सभी हॉस्पिटल्स को ऑपरेट करता है.

‘आइयर चाइना’ ने BBC को बताया कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी चीनी शहर गुइगांग (Guigang) के एक हॉस्पिटल में हुई थी. मरीज़ 82 साल की बुजुर्ग महिला थी. सर्जरी के दौरान, लोकल एनेस्थीसिया देने के कारण वो कमहोशी में थीं. वो अपना  सिर और आंखें कई बार हिला रही थीं. मरीज़ केवल अपनी स्थानीय बोली ही समझती थी. इसलिए उन्हें डॉक्टर का कहा समझ नहीं आ रहा था. इसलिए सर्जन ने उन्हें मुक्के मारे. सर्जरी के बाद मरीज़ के सिर पर चोट के निशान भी थे.

स्थानीय मीडिया आउटलेट्स से बात करते वक्त मरीज़ के बेटे ने बताया कि सर्जरी के बाद, अस्पताल के प्रबंधन ने माफ़ी मांगी और मुआवजे के रूप में 500 युआन यानी 5,828 रुपये दिए थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां की बाईं आंख की रोशनी जा चुकी है, हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना के कारण हुआ था या नहीं.

Advertisement

‘आइयर चाइना’ ने BBC से कहा कि हॉस्पिटल ने इस घटना की जानकारी हेडक्वार्टर तक नहीं पहुंचाई. लेकिन जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर को सस्पेंड किया गया था. साथ ही हॉस्पिटल के CEO को भी बर्खास्त किया गया.

Advertisement