रमन सिंह. 15 साल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनके निजी सचिव (PS) ओपी गुप्ता को गुरुवार 9 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गुप्ता पर एक नाबालिग से रेप का आरोप है. रायपुर में महिला पुलिस थाने में 16 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार 2015 में नाबालिग के पिता ने उसे आरोपी के पास पढ़ाई के लिए छोड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि 2016 में नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार शुरू हुआ. और यह दिसंबर 2019 तक चला. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नया रायपुर में अपने घर पर कई बार नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया. किसी से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इतना ही नहीं आरोप है कि पीड़ित को घरेलू काम करने और आरोपी और उसकी पत्नी की मालिश के लिए भी मजबूर किया गया. पीड़िता सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा है. हाल ही में हॉस्टल में शिफ्ट हुई है. यहां वह एक एनजीओ के संपर्क में आई. इस एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने में उसकी मदद की. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गुप्ता को पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसे 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है.
क्या फिनलैंड में हफ्ते में 4 दिन और करने होंगे 6 घंटे काम?
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप
तीन साल तक बच्ची से बलात्कार किया.
Advertisement

प्रतीकात्मक फोटो
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















