The Lallantop

डियर कांग्रेस! MLA और कैडर पर एक्शन लेने के बजाए राहुल गांधी पर ध्यान दो

राहुल गांधी को गधा बताया, कांग्रेस से सस्पेंड हुआ MLA.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
खबर तो वैसे ये है कि राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने के चलते कांग्रेस MLA सस्पेंड. पर MLA साहब यहीं नहीं रुके. सस्पेंड होने के बाद बोले, मैं गधे को घोड़ा नहीं कह सकता. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक MLA आरके राय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते मंगलवार को सस्पेंड कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ये MLA साहब राहुल गांधी पर अपमानजनक कमेंट किया करते थे. रायपुर में कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग में ये फैसला लिया गया. सस्पेंड किए गए विधायक आरके राय छत्तीसगढ़ जनता पार्टी चीफ अजीत जोगी के सपोर्टर माने जाते हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री बीके हरिप्रसाद ने पत्रकारों से एक मीटिंग के बाद कहा, कॉर्डिनेशन कमेटी के मेंबर्स ने एकमत होकर ये फैसला लिया है. राय को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. पैनल ने पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति को गुंडरदेही सीट से MLA राय को कांग्रेस से भी निकालने की मांग की है. बीके हरिप्रसाद ने ये भी बताया कि कांग्रेस 2018 में असेंबली इलेक्शन छत्तीसगढ़ के पार्टी चीफ भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़ेगी. उधर जब आरके राय से कांग्रेस के इस कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इस कदम का स्वागत करता हूं और मेरे खिलाफ ये कदम राहुल गांधी पर दिए गए बयान के चलते उठाया गया है. आगे आरके राय एकदम विद्रोही की तरह बोले, मैं गधे को घोड़ा नहीं कह सकता. अगर पार्टी सोचती है कि मेरा सोचना गलत है तो या तो पार्टी अंधी है या अंधा होने का नाटक कर रही है. मैं इस कदम से बिल्कुल भी निराश नहीं हूं. मैं सच्चा हूं और आदिवासियों का रिप्रजेंटेटिव हूं. मैं अब फ्री हूं. ये कदम कांग्रेस का आदिवासी विरोध को बेनकाब करता है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी विरोधी हरकतों के चलते आरके राय को कारण बताओ नोटिस पिछले हफ्ते जारी किया था. पुलिस वाले से नेता बने राय अजीत जोगी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं. इससे पहले वो DSP थे. कहा जाता है उनको पॉलिटिक्स में भी जोगी ही लाए थे. जोगी ने भी जून में कांग्रेस छोड़ने के बाद अपनी अलग पार्टी जून में बना ली थी.

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

इससे पहले बड़वानी कांग्रेस के जिला संगठन सचिव शैलेष चौबे ने भी राहुल गांधी को जमकर झाड़ा था. एक वीडियो के जरिए इन्होंने कहा था, राहुल गांधी में राजनीतिक योग्यता नहीं है. इस वीडियो में शैलेष ने खुल्ला बोला था, राहुल गांधी पार्टी का भला नहीं कर सकते. उनमें राजनीतिक योग्यता नहीं है. उनको कांग्रेस से बाहर कर कोई अच्छा सा व्यवसाय चुनकर उन्हें व्यापार में लगा दो. यह व्यक्ति (राहुल) हमें हर मोर्चे पर विफल करेगा.' चौबे का ये वीडियो तब आया था, जब राहुल गांधी ने सरकार पर जवानों के खून की दलाली करने की बात कही थी.

वीडियो देखिए -

https://www.youtube.com/watch?v=DZim3BQYJOc इन मामलों से साफ पता चलता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पार्टी के अंदर ही अपनी अहमियत खोते जा रहे हैं. और ये मामले इन्हीं का सबूत हैं. राहुल गांधी खाट सभा करने चले थे तो उनकी खटिया लोग लूट ले जाते हैं. राहुल संसद में बैठ कर अभी भी सो जाते हैं. राहुल कभी एक मुद्दे पर टिक कर बोल नहीं पाते. और कांग्रेस का रवैया फिर भी ऐसा है कि जो खुल के बोल देता है राजा नंगा है (एक कहावत), उसे ही कांग्रेस की तरफ से सजा मिलती है. ऐसे में भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का उन पर विश्वास बनाए रखना, हो सकता है कांग्रेस की लुटिया पूरी तरह से डुबा दे. पार्टी बहुत से नेताओं और कैडर से बनती है. ऐसे में कदम फूंक-फूंक कर रखने होंगे. वैसे भी राहुल गांधी हर बात को लेकर हंसी के पात्र बने रहते हैं. हालांकि कई बार उनकी जो ऐसी इमेज बना दी गई है उसका फायदा भी विरोधी पार्टियां अपने-अपने तरीके से उठाती रही हैं. राहुल गांधी के 'आलू की फैक्ट्री' वाले मामले में भी ऐसा ही हुआ था. बहरहाल जैसा जनता और कांग्रेस के कैडर दोनों का ही रिस्पांस आ रहा है, यही कहा जा सकता है कि राहुल गांधी क्या फ्लॉप ही बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें -

रीता बहुगुणा जोशी के BJP में आने की खबर पर मुलायम की पत्नी की नजर क्यों है!

यूपी में अभी चुनाव हों तो किसको मिलेंगी कितनी सीटें

राहुल गांधी के 'आलू की फैक्ट्री' पर हंसने वालों की हंसी बंद हो जाएगी, जब ये जानेंगे

केजरीवाल ने मोदी के पाले में आते हुए rahul gandhi को हौंका

राहुल गांधी, आप UP में फ्लॉप थे, फ्लॉप रहेंगे: 9 वजहें

Advertisement
Advertisement