The Lallantop

कस्टमर बनकर दुकान में घुसी ये महिलाएं और लाखों की साड़ी पार दी, वीडियो वायरल

पुलिस दुकान के CCTV फुटेज में दिखीं 6 महिलाओं की तलाश कर रही है.

Advertisement
post-main-image
चोरी का वीडियो वायरल है (फ़ोटो- CCTV फु़टेज़)

चेन्नई में शास्त्री नगर के पुलिस अधिकारियों के पास 9 नवंबर को एक पार्सल आया. उन्होंने जब उसे खोला तो उसमें महंगी साड़ियां थी. पुलिस अधिकारियों को लगा कि उन्हें दिवाली गिफ्ट में साड़ियां मिली हैं. लेकिन कुछ देर बाद उन अधिकारियों के पास आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस का फ़ोन आया. गिफ्ट को लेकर जो उनका उत्साह था वो तो ख़त्म हुआ ही, साथ ही वे लोग हैरान भी रह गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब पहले 28 अक्टबूर की तारीख़ पर चलते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ 28 अक्टूबर को बेसेंट नगर की एक दुकान में साड़ियों की चोरी हुई थी. इस चोरी का CCTV फुटेज सामने आया तो पता चला कि ये चोरी 6 महिलाओं ने मिलकर की थी. इसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल थी. चार मिनट के फुटेज़ में 6 महिलाएं दुकान के चारों ओर घूमती हुई दिखाई दीं, उनमें से कुछ ने पहले सेल्समैन को अपनी बातों में उलझाया. फिर अन्य दो महिलाएं उनकी 'ढाल' बनकर खड़ी हुईं ताकि दूसरी महिलाएं अपनी पहनी हुई साड़ियों के नीचे रेशम की साड़ियों के बंडल छिपा सकें. और ऐसा हुआ भी. महिलाओं ने अपने पेटीकोट के अंदर साड़ियां छिपा ली. और फिर वो सब वहां से बाहर निकल गईं.

फुटेज़ में महिलाएंं चोरी करते हुए. 

रिपोर्ट के मुताबिक़, इन साड़ियों की कीमत 30 हजार से 70 हजार रुपये तक थी. एक पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया,

Advertisement

“गैंग में छह या सात महिलाएं शामिल थीं. सभी साड़ी पहने रखी थीं. उन्होंने जो साड़ियां चुराईं उनका टोटल लगभग 2 लाख़ के करीब़ था.”

अब हम वापस चेन्नई के शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन पर आते हैं. उनके पास विजयवाड़ा पुलिस का फ़ोन आया. बताया गया कि उनके पास 28 अक्टूबर को बेसेंट नगर की एक दुकान से चुराई गई साड़ियां हैं. अब चेन्नई पुलिस दुकान के CCTV फुटेज में दिखीं 6 महिलाओं की तलाश कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

चेन्नई पुलिस को संदेह था कि गैंग विजयवाड़ा का था और उसने वहां की पुलिस से संपर्क किया. विजयवाड़ा पुलिस अधिकारी ने बताया, 

Advertisement

“ये महिलाएं अक्सर त्योहारों के दौरान ग्रुप में चोरी करने के लिए दूसरे शहरों में जाती हैं. वास्तव में, जो साड़ियां वापस भेजी गईं उनकी कीमत 7 लाख़ से अधिक थी, जिससे पता चलता है कि गैंग ने अन्य दुकानों में भी चोरी की हैं. और पुलिस से बचने के लिए उन्होंने साड़ियां वापस भेज दी हैं.”

जानकारी के मुताबिक़, पुलिस इस गैंग को दिवाली के बाद अरेस्ट करने की प्लानिंग कर रही है. 

ये भी पढ़ें: शराब की चोरी के लिए दुकान में घुसा, वहीं पीनी शुरू कर दी, फिर ये हुआ!

वीडियो: चोरी, यौन शौषण... दिल्ली की DTC बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं ने हक़ीक़त बता दी

Advertisement