The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi man gets drunk in wine shop during theft arrested

शराब की चोरी के लिए दुकान में घुसा, वहीं पीनी शुरू कर दी, फिर ये हुआ!

दिल्ली में दोस्तों के साथ दुकान में घुसकर चोरी करने पहुंचा. फिर लॉकअप भी पहुंच गया.

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:17 PM IST)
delhi man arrested in wine shop
आरोपी ने 30 मिनट तक दुकान के भीतर शराब पी (सांकेतिक फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शराब की लत बुरी है, ये सबको पता है. लेकिन शराब की चोरी खतरनाक है. स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक सेहत भी बिगड़ जाती है. इसका ताज़ा उदाहरण देखने को मिला है दिल्ली में. यहां एक व्यक्ति रात को शराब पीने के लिए दुकान में तोड़फोड़ करके घुस गया, वहीं पर शराब पीनी शुरू कर दी. लेकिन इतनी शराब पी, इतनी शराब पी कि वो दुकान में ही बेहोश हो गया. और जब तक उसे होश आया पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया.

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस व्यक्ति ने शराब की चोरी की है उसका नाम चमन कुमार है. गुरुवार, 26 अक्टूबर की तड़के सुबह पूर्वी दिल्ली के कांति नगर एक्सटेंशन इलाके में एक शराब की दुकान में तोड़फोड़ हुई थी. आरोप है कि चमन अपने दो दोस्तों के साथ दुकान में चोरी करने कि लिए घुसा था. उन्होंने स्टोर का शटर तोड़ने के लिए एक रॉड का इस्तेमाल किया था. स्टोर में जाने के बाद चमन ने 30 मिनट तक शराब पी और वो नशे में धुत हो गया.

पैट्रोलिंग कर रही पुलिस ने बेहोशी की हालत में चमन को गिरफ्तार किया. हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत को दौरान शाहदरा के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया, 

“चमन के दोनों दोस्तों ने इलाके में जब पुलिसकर्मी को गश्त करते हुए देखा तो पहले उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जब उसने उठने से इनकार कर दिया तो दोनों उसे स्टोर में छोड़कर भाग गए. 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे, पैट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने दोनों को भागते हुए भी देखा. बाद में हेड कांस्टेबल ने स्टोर का टूटा हुआ शटर देखा. उन्होंने स्टोर के मालिक को इसकी जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने एक कर्मचारी को चाबी देकर भेजा. अंदर चमन नशे की हालत में था, उसे गिरफ़्तार कर लिया गया.”

डीसीपी के मुताबिक, चमन के ख़िलाफ़ अलग-अलग पुलिस स्टेशन में कम से कम पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

पुलिस ने बताया कि दुकान में तोड़फोड़ की गई थी और दराज से नकदी चुराने का भी प्रयास किया गया था. लेकिन नशे में होने के कारण ये प्रयास सफल नहीं हो पाया. चमन के ख़िलाफ़ IPC की धारा 487 (अतिक्रमण), 380 (चोरी) और 34 (एक ही इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में पूरी AAP बनेगी आरोपी, आरोप साबित हुए तो बैन लगेगा?

वीडियो: दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में AAP MP संजय सिंह पर छापे, गुस्साए पिता ने क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()