The Lallantop

CCTV: तंदूरी मोमो लेकर आया डिलीवरी बॉय जूते उठाकर चला गया, कीमत जानकर दुख होगा!

पहले आराम से बैठकर अलग-अलग जूते ट्राय किए.

Advertisement
post-main-image
मोमो डिलीवर करने वाले ने चुराए 10 हजार के जूते (फोटो-आजतक)

एक डिलीवरी बॉय CCTV में चोरी करते हुए दिखाई पड़ा है. रात में तंदूरी मोमो की डिलीवरी करने आया लड़का घर के बाहर रखे शू रैक से मन पसंद जूते (Gurugram Delivery Boy caught Stealing CCTV) उठा ले गया. मालिक ने बताया कि उन जूतों की कीमत 10 हजार रुपये है. CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय आराम से बैठकर सारे जूते चप्पल देखता है और फिर एक जोड़ी उठाकर निकल जाता है. आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुतबाकि, घटना गुरुग्राम सेक्टर-46 की है. यहां के पॉश इलाके में रहने वाले एक शख्स ने देर रात तंदूरी मोमोज ऑर्डर किए. करीब 2 बजे डिलवरी बॉय मोमोज लेकर आया. अगले दिन पता चला कि नीचे वाले फ्लोर के एक घर से जूते चोरी हो गए हैं. CCTV चेक किए गए. दिखा कि हेलमेट लगाए हुए एक शख्स ने जूते चुराए हैं. CCTV में आरोपी अपने फोन की लाइट जलाकर पूरे शू रैक को ऊपर से नीचे तक देखता है. जैसे वो किसी दुकान पर जूते पसंद कर रहा हो. फिर मनपसंद जूते निकालकर ले जाता है.

पीड़ित मनोज ने फूड डिलीवरी कंपनी में कस्टमर हेल्पलाइन और मेल के जरिए आरोपी डिलवरी बॉय के खिलाफ शिकायत दर्ज की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब मनोज ने गुरुग्राम सेक्टर-50 के थाने में आरोपी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Zomato वाले ने सबके सामने अपना टी शर्ट-बैग फेंका और फिर आग लगी दी!

कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला मुबंई से भी सामने आया था. मलाड वेस्ट इलाके में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि डिलीवरी का काम करने वाले एक शख्स ने उनके घर के बाहर रखे जूतों के रैक से उनका मोबाइल चुरा लिया. महिला ने इसका CCTV फुटेज भी पोस्ट किया था. उसमें दिख रहा है कि घर के अंदर जाते वक्त महिला अपना मोबाइल शू रैक पर ही भूल जाती है. बाद में डिलीवरी बॉय लिफ्ट में जाने से पहले मोबाइल उठाते हुए दिख रहा है. 

वीडियो: गुरुग्राम में आर्मी मेजर डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार बोला- मैं बड़ा आदमी

Advertisement

Advertisement