The Lallantop

सेना के दो मेजर जनरल की हो सकती है CBI जांच

डिफेंस मिनिस्ट्री ने सीबीआई को खत लिखा है. सेना के इन दो मेजर पर ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
सेना के दो मेजर जनरल सीबीआई जांच हो सकती है. दोनों पर रिश्वत लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करवाने का आरोप है. डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार को सीबीआई को इस बारे में खत लिखकर जांच करने के लिए कहा है. सेना के अलग-अलग डिपार्टमेंट में काम करने वाले ये दो मेजर जनरल दिल्ली में पोस्टेड हैं. दोनों के नाम मेजर जनरल अशोक कुमार और एसएस लांबा है. मेजर जनरल लांबा 31 जनवरी और अशोक कुमार 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. ये पहला मौका है, जब आर्मी के किसी हाई पोस्ट पर तैनात अफसर की सीबीआई जांच हो सकती है. बताते हैं दोनों के खिलाफ काफी सबूत हैं. इसी के मद्देनजर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement