The Lallantop

जज ने जेल भेजा, बाद में खुद भी कैदी के साथ बंद हो गया

शराब पीने से मना करने के बावजूद शराब पी. जज ने एक रात जेल में रहने को कहा. बाद में जज खुद भी वहीँ पहुंच गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जो सेरेना नाम के एक इंसान को कुछ साल पहले शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था. उसके प्रोबेशन पीरियड में उसे शराब से दूर रहने की बात कही गयी थी. लेकिन हाल ही में उसके यूरीन टेस्ट में अल्कोहल की लिमिट से ज़्यादा मात्रा पाई गयी. जिस जज की देख-रेख में सेरेना का केस चल रहा था, उन्हें लगा कि उसे इसकी सज़ा ज़रूर मिलनी चाहिये. लिहाज़ा उसे एक पूरी रात जेल में बिताने की सज़ा मिली. सेरेना रिटायर्ड आर्मी सार्जेंट हैं. वो अफ़ग़ानिस्तान वॉर में तीन टूर कर चुके हैं. उनके आखिरी टूर में एक हादसा हुआ था. जिसने उनकी एक रात की सज़ा को जीवन की सबसे कठिन सज़ा में तब्दील कर दिया था. अपने आखिरी टूर में वो साथी सैनिकों के साथ एक गाड़ी में बैठ कर जा रहे थे. उनकी गाड़ी खाई में गिर गयी जिसमें पानी भरा था. हादसे में ज़िन्दा बचने वाले सिर्फ जो सेरेना थे. तबसे सेरेना के साथ ये दिक्कत हो गयी कि उन्हें छोटे चैम्बरों में अकेले कैद होने से डर लगने लगा. इस कदर डर कि वो अकेले एक मिनट भी वहां नहीं रहना चाहते हैं. ऐसे में जेल में पूरी रात काटना उनके लिए एक बहुत भयावह सपना जैसा बन गया. जब जज को ये बात मालूम चली तो उन्होंने वो किया जो शायद पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गया. सेरेना पूरी तरह टेंशन में थे और जेल में जा पहुंचे. जेल के सेल में घुसते ही उनके पीछे-पीछे जज भी पहुंच गए. उन्होंने पूरी रात उसके सेल में सेरेना का साथ दिया. सेरेना की सज़ा भी पूरी हुई और उन्हें अकेले सेल में रात भी नहीं काटनी पड़ी. https://www.youtube.com/watch?v=V30hcLSRz5M

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement