The Lallantop

लाखों लोगों की नौकरी गई, और भी जाएंगी, बस ये कुछ तरीके आपको बचा लेंगे!

बड़े काम की चीज है करियर कुशनिंग.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो.

देश-विदेश में बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने यहां काम करने वाले लोगों को निकाल रही हैं. बहुत सारे लोग अपनी अच्छी-खासी नौकरी गंवा (Layoff) चुके हैं. नई नौकरी की तलाश में हैं. अचानक से इतने लोगों को दूसरी नौकरी मिलना भी मुश्किल है. इस बीच मार्केट में करियर कुशनिंग (Career Cushioning) की चर्चा है. ये वो तरीका है, जिसके जरिए लोग नौकरी छूट जाने के बाद भी पैसे कमा सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये वो तरीका है, जिसे अगर अपना लिया तो नौकरी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा.

क्या है करियर कुशनिंग?

करियर कुशनिंग का मतलब है नई स्किल सीखकर खुद को इंडस्ट्री में होने वाले बदलाव के लिए तैयार करना. इतना फ्लेक्सिबल बनना कि जॉब खोने का डर ही ना रहे. हर प्वाइंट को उदाहरण के साथ समझते हैं-

Advertisement

एक फील्ड के मल्टीपल एरिया में एक्सपीरिएंस लेना

जैसे अगर आप टेक सैक्टर में काम करते हैं, तो उसके हर एरिया की स्किल सीखना मददगार रहेगा. कोई सॉफ्टवेयर इंजीनियर फ्रीलांस के तौर पर वेबसाइट डेवलप करने का काम लेकर एक्सपीरिएंस ले सकता है.

प्रोफेशनल नेटवर्क बनाना

Advertisement

आप जिस भी प्रोफेशन में हैं, वहां ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन बनाएं. आप नहीं जानते कि कब कौन आपके काम आ जाए. नौकरी छूट जाने पर नई नौकरी ढूंढनी हो या कुछ नया करना हो, ये नेटवर्क आपकी मदद करेगा.

पार्ट टाइम या पैशन प्रोजेक्ट पर काम करना

पार्ट टाइम जॉब करके आप दूसरे किसी फील्ड के काम में अनुभव ले सकते हैं. जो नौकरी छूट जाने पर आपके काम आएगा. इसके अलावा आपकी कोई हॉबी हो या कोई पैशन हो, उस पर काम शुरू करें. उस स्किल को मजबूत करें. जैसे कि अगर आपको लिखने का शौक है, तो ब्लॉग शुरू कर उस स्किल पर काम करें.

अगर आप अपनी नौकरी खो देते हैं, तो ये स्ट्रेटजी आपको आगे के लिए तैयार होने में भी मदद कर सकती है. ज्यादा स्किल्स और नेटवर्क के साथ नया रोजगार ढूंढना आसान हो जाता है. इससे आप सुरक्षित और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे. 

क्या-क्या कर सकते हैं?

करियर कुशनिंग शुरू करने के कई तरीके हैं. 

-नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखें ताकि आप नई चीजें सीख सकें

-अपनी और अन्य इंडस्ट्री में प्रोफेशनल्स के साथ नेटवर्किंग बढ़ाएं

-सोशल मीडिया के जरिए पर्सनल ब्रांड का निर्माण करें

-करियर में अनिश्चित बदलाव हो या नौकरी छूटे तो उस वक्त के लिए पैसे सेव करें

वीडियो: खर्चा पानी: सैमसंग का प्रॉफिट भयंकर घट सकता है, एमेजॉन ने 18,000 लोगों को नौकरी से निकाला

Advertisement