The Lallantop

कुरकुरे-चिप्स से सजी गाड़ी में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- चखना साथ लेकर आया है...

बारातियों की इस क्रिएटिविटी का Video Viral हुआ तो Swiggy और Tinder वाले भी खुद को कमेंट करने से रोक ना सके

Advertisement
post-main-image
स्नैक्स से सजी गाड़ी वायरल (फोटो- इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ताजा वीडियो बारात में पहुंची सजी धजी गाड़ी का है (Viral Video). मगर कहानी में ट्विस्ट ये है कि ना तो बारात वाली इस गाड़ी में कोई खासियत है और ना ही दूल्हे राजा की एंट्री में. अगर कुछ खास है तो वो है गाड़ी की डेकोरेशन. सजाने वाले ने ऐसा आइडिया लगाया कि अच्छे खासे वेडिंग डेकोरेटर फेल हो जाए. गाड़ी चिप्स के पैकेटों से सजाई गई है (Chips Snacks Car). पूरी की पूरी कार अलग-अलग तरह के रंग बिरंगे पैकेट वाले स्नैक्स की लड़ियों से ढकी हुई है. इस क्रिएटिविटी को देखकर इंटरनेट पर आम यूजर्स तो छोड़िए स्विगी और टिंडर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए.

Advertisement

इससे पहले की हम टिंडर वाले कमेंट की बात करें…जरा एक नजर वायरल वीडियो पर डाल लेते हैं-

Advertisement

वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कहा कि ‘शायद लड़का दुकानदार है और शादी में बिक्री करने के इरादे से दुकान उठा लाया है.’ 

कई यूजर ने अनुमान लगाया कि शख्स की होने वाली पत्नी या उसके घरवालों को चिप्स बहुंत पसंद होंगे. वीडियो पर स्विगी ने कमेंट किया- 

भाई बी लाइक- अब बताओ चिप्स कौन मांग रही थी?

Advertisement

एक यूजर ने लिखा- शायद वो अपनी खाने-पीने की शौकीन दुल्हन को इंप्रेस करने कोशिश कर रहा है.

कई यूजर्स ने गाड़ी को इस तरह सजाने का कनेक्शन चिप्स के पैकेटों में भरी हवा से निकाल दिया. टिंडर ने लिखा- लगता है शादी दिल्ली में है, तभी इतनी हवा ले जा रहा है. 

कई लोगों ने तो चिप्स के पैकेटों को एयरबैग बता डाला. यूजर ने लिखा- एयरबैग 1996 में इंवेंट हुए. उससे पहले तक लोग यही करते थे. 

एक ने कमेंट किया- बाराती तो चखना लेकर आए हैं.

कई लोगों ने इच्छा जताई कि उनके यहां भी ऐसी ही बारात आनी चाहिए. तो कुछ लोगों ने तो चिप्स के पैकेट देखकर शादी को बाल विवाह करार दे दिया. इस तरह की कई फोटो-वीडियो पहले भी वायरल हो चुकी हैं. 

Image

ये भी पढ़ें- शादी के कार्ड में ऐसी बात लिखवाई, रिश्तेदार टेंशन में, जाएं कि ना जाएं?

वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है, नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं. 

वीडियो: UP के Ballia में सामूहिक विवाह का वीडियो वायरल, बिना दूल्हे के ही दुल्हनों की हो गई शादी

Advertisement