The Lallantop

एक कनाडाई सिख औरत से है दिल्ली को खतरा

कर सकती है राजधानी में धमाके. ISIS से जुड़े होने का शक. अलर्ट जारी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में एक कनाडाई सिख महिला अपने साथियों के साथ आतंकी हमलों को अंजाम दे सकती है. इंटेलिजेंस इनपुट के मुताबिक, महिला के ISIS से जुड़े होने का शक है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, महिला के साथी पहले से ही राजधानी में मौजूद हैं और वह खुद अभी दिल्ली के रास्ते में है. इसके मद्देनजर एयरपोर्ट, इंटेलिजेंस एजेंसियों और जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है. एजेंसी के पास उसके पासपोर्ट डिटेल्स हैं. खबर के मुताबिक, महिला का पासपोर्ट 16 दिसंबर को एक्सपायर होने वाला है. हाल ही में ISIS के 25 आतंकियों को अरेस्ट करने वाली NIA को भी जांच में लगाया गया है. महिला के दिल्ली में प्रवेश के संभावित रास्तों को खाका भी तैयार किया गया है और दूसरे देशों से संपर्क भी साधा गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही कहा था कि विदेशों में रह रहे भारतीय ISIS की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ये आतंकी संगठन भारतीय युवाओं को लालच दे रहा है. इंटेलीजेंस के एक अफसर के मुताबिक, ISIS ने पहली बार एक सिख महिला को आकर्षित किया है. इसके पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आदिल फयाज वादा नाम की एक महिला जिहादी बनने के लिए सीरिया के सफर पर निकली थी.

Advertisement
Advertisement