कनाडा के नोवा स्कोटिया के एक शख्स का वॉलेट खो गया था. 51 साल पहले गुम हुए उस वॉलेट को वह लगभग भुला चुके थे. पर्स साल 1975 में खो गया था और उन्होंने वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. हालांकि, यह किसी फिल्मी कहानी जैसा है कि उनका खोया हुआ बटुआ एक कारपेंटर ने लौटा दिया. दरअसल, कारपेंटर एक घर में रिनोवेशन का काम कर रहे थे. इस दौरान उन्हें फर्श के नीचे दबा पर्स मिला. पर्स में कुछ आईडी कार्ड, एक डॉलर का नोट और एक प्ले का टिकट था. आईडी कार्ड से कारपेंटर ने वॉलेट के असली मालिक को खोजा और उनकी अमानत लौटा दी.
51 साल पहले खोया पर्स फेसबुक से मिला! फिर मालिक ने जो कहा वो इमोशनल कर देगा
Canada के एक शख्स को उनका साल 1975 में खोया हुआ वॉलेट 2026 में मिला है. इस पर्स के मिलने की कहानी काफी दिलचस्प है. जिसे ये वॉलेट मिला उसने दौड़ भाग कर मालिक तक सुरक्षित बटुआ पहुंचाया.

पर्स के मालिक को जब अपनी खोई हुई चीज मिली, तो काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि अब इन चीजों को फ्रेम करवाकर घर में रखेंगे. कारपेंटर मैटी गोल्डस्मिथ ने बताया कि वह घर में काम कर रहे थे, जब उन्हें फर्श के नीचे ब्राउन रंग का पर्स मिला. TOI ने UPI.com और People के हवाले से बताया, डार्टमाउथ के एक घर में गोल्डस्मिथ रिनोवेशन का काम कर रहे थे. इस दौरान उनकी नजर घर के फर्श के नीचे दबे भूरे रंग के पर्स पर पड़ी. उन्होंने पर्स बाहर निकाला. उसमें बर्थ सर्टिफिकेट, स्टूडेंट आईडी, प्ले टिकट और एक डॉलर का नोट मिला.
वॉलेट को फेसबुक ग्रुप में डालागोल्डस्मिथ को आईडी की मदद से पता चला कि पर्स रिचर्ड गिलरॉय नाम के एक शख्स का है. इसके बाद कारपेंटर और उनके कुछ दोस्तों ने वॉलेट को गिलरॉय को वापस लौटाने का फैसला लिया. उन्होंने पर्स और उसके अंदर से मिली चीजों को एक लोकल फेसबुक ग्रुप पर डाला. साथ ही लोगों से अपील की कि अगर वे गिलरॉय के जानते हैं, तो उनके बारे में जानकारी दें. क्योंकि, उनकी खोई हुई चीज उन्हें वापस करनी है.
कारपेंटर के इस पोस्ट पर गिलरॉय की पत्नी डोना की नजर पड़ी. उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया. डोना ने बताया कि यह वॉलेट उनके पति का है. वह जिंदा और स्वस्थ हैं. डोना ने यह भी बताया कि उनके पति को पर्स खोने वाली बात भी याद है.
डॉक्यूमेंट्स को फ्रेम कराने का प्लानकारपेंटर डोना की मदद से वॉलेट के असली मालिक गिलरॉय तक पहुंचे. गोल्डस्मिथ ने उनका पर्स उन्हें वापस किया. गिलरॉय अपना 5 दशक पहले खोया हुआ वॉलेट पाकर काफी खुश हैं. उन्होंने CBC न्यूज से कहा,
‘सच कहूं तो मैं बहुत हैरान था. मुझे ये सब वापस पाकर काफी खुशी हो रही है. यह काफी दिलचस्प है कि मेरा हाथ से लिखा हुआ बर्थ सर्टिफिकेट वॉलेट में था. मुझे याद नहीं है कि मेरे पेरेंट्स ने मुझे यह सर्टिफिकेट पर्स में रखने के लिए क्यों दिया था?’
यह भी पढ़ें: 17000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा टूटा, इमरजेंसी लैंडिंग
गिलरॉय ने आगे बताया कि वह अब इन डॉक्यूमेंट्स को फ्रेम कराने का प्लान कर रहे हैं. वह उन्हें अपने घर की दीवारों पर एक यादगार के तौर पर लगाना चाहते हैं.
वीडियो: नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन, गोवा के घर में बेहोश मिले, परिवार ने क्या बताया?













