मध्य प्रदेश में एक ज़िला है भिंड. वहां रवि गुप्ता नाम का एक आदमी इस वक्त बड़ी मुसीबत में है. वजह हैरान करने वाली है. रवि का दावा है कि वह हर महीने 6 हजार रुपए कमाता है, जबकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसे 3.5 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है.
महीने के 6 हजार रुपए कमाता है और IT ने 3.5 करोड़ का नोटिस भेज दिया
कॉल सेंटर में काम करने वाले आदमी को अब घर जब्त होने का डर.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रवि को 17 जनवरी, 2020 तक पेनाल्टी भरनी है. वो पंजाब के लुधियाना में एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) में काम करता है. IT नोटिस में कहा गया है कि रवि के PAN के जरिए मुंबई में एक बैंक अकाउंट खुला था, जिसमें 132 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था. नोटिस में उससे इस ट्रांजेक्शन का एक्सप्लेनेशन भी मांगा गया है.
क्या कहता है रवि?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में करोड़ों के लेन-देन का साल 2011-12 बताया गया है. रवि का कहना है कि उस वक्त वो इंदौर के एक कॉल सेंटर में जॉब करता था और महीने के 5 हजार रुपए कमाता था. उसका दावा है कि किसी ने उसके PAN का गलत इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खुलवाया होगा और करोड़ों का लेन-देन किया होगा.
ग्वालियर के IT डिपार्टमेंट ने ये नोटिस भेजा है. रवि ने जब डिपार्टमेंट के अधिकारियों से कहा कि वो करोड़ों के लेन-देन के बारे में कुछ नहीं जानता है, तो किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया. उससे कहा गया कि वो 17 जनवरी, 2020 तक पेनाल्टी भरे, नहीं तो उसके घर पर कब्जा कर लिया जाएगा, साथ ही उसकी सैलेरी भी सरकारी खजाने में जमा कर ली जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, रवि ने इस मामले में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन अब तक कहीं पर भी शिकायत लिखी नहीं गई.
वीडियो देखें:













