The Lallantop

आतिशी के अनशन पर पहुंचे DTC बसों के मार्शल, जमकर हंगामा, बोले- 'हमें धोखा दिया'

Delhi Water Crisis को लेकर जल मंत्री आतिशी अनशन पर हैं. लेकिन शनिवार को कुछ DTC बस मार्शलों ने धरनास्थल पर हंगामा कर दिया. इसको लेकर आतिशी ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों का इरादा उनपर हमला करने का था. आतिशी ने साफ किया कि ऐसी हरकतों से उनका सत्याग्रह नहीं रुकेगा.

Advertisement
post-main-image
आतिशी के धरनास्थल पर नौकरी बहाली को लेकर प्रदर्शन. (फोटो - AAP/ANI)

दिल्ली में पानी की कमी (Delhi Water Crisis) से बवाल मचा हुआ है. जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. आतिशी के अनशन का आज दूसरा दिन है. इसी क्रम में आज दोपहर उनके धरनास्थल के पास जमकर हंगामा हुआ. आतिशी ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों का इरादा उनपर हमला करने का था. आतिशी ने कहा कि इन हरकतों से वो डरेंगी नहीं और उनका धरना जारी रहेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शनिवार 22 जून को नौकरी से निकाले गए डीटीसी बस मार्शलों ने धरनास्थल पर हंगामा किया. हंगामे की वजह भी सामने आई है. सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स धरनास्थल पर पहुंच अपनी नौकरी बहाल करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि उन्हें बसों में मार्शल के रूप में तैनात किया गया था. लेकिन दिल्ली सरकार ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली: पानी की कमी पर प्रदर्शन हो रहा था, पुलिस ने वॉटर कैनन चला दिया, लोग बोले- ‘बाल्टी ही ले आते’

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी मार्शल ने ANI से बातचीत में कहा, 

‘ हमें 31 अक्तूबर 2023 को दिल्ली सरकार ने एक लेटर के माध्यम से नौकरी से निकाल दिया. हम 8 महीने से राजघाट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने हमें धोखा दिया है. हम इस सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं. अगर कल तक हमारे लिए कुछ ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे.’

Advertisement

बस मार्शलों के प्रदर्शन के बाद आतिशी ने एक वीडियो जारी करते हुए इस हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 

‘दिल्ली में पानी की बहुत कमी है. 28 लाख लोगों को दिल्ली में पानी नहीं मिल रहा. इन 28 लाख लोगों को पानी दिलवाने के लिए मैं कल से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हूं. आज मेरे अनशनस्थल पर कुछ लोग आए. हल्ला करने के लिए, डिस्टर्ब करने के लिए. मुझपर हमला करने के लिए. लेकिन मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूं कि मैं गांधी जी के सिखाए सत्याग्रह के रास्ते पर चल रहीं हूं. उनके सिखाये अनशन के रास्ते पर चल रहीं हूं. मैं ऐसी चीजों से डरने वाली नहीं हूं. मैं ऐसी हरकतों से ये सत्याग्रह रोकने वाली नहीं हूं. जबतक 28 लाख दिल्ली वालों को उनके हक़ का पानी नहीं मिलेगा. तबतक ये अनशन ये सत्याग्रह जारी रहेगा.’

इससे पहले आज जल संकट को लेकर आज दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली जल बोर्ड पर विरोध प्रदर्शन किया गया. जल संकट पर बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि केजरीवाल सरकार के कुप्रबंधन की वजह से दिल्ली के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर पानी की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया है. लगातार लोग टैंकर माफियाओं से पानी खरीदने पर मजबूर है. वहीं, आम आदमी पार्टी, भाजपा शासित हरियाणा पर आरोप लगा रही है कि राजनीति के तहत हरियाणा सरकार पानी को रोक रही है. जिसके कारण दिल्ली में जल संकट उत्पन्न हुआ है.

 

वीडियो: NEET पेपर लीक विवाद के बीच NTA ने CSIR UGC NET परीक्षा क्यों टाल दी?

Advertisement