यूपी के कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए हयात जफर हाशमी पर पुलिस ने एक और कार्रवाई की. कानपुर विकास प्राधिकरण ने आज एक इमारत को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस इमारत में जफर हयात का भी इन्वेस्टमेंट था. कानपुर पुलिस ने जफर हयात हाशमी को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है.
कानपुर में चला बुलडोजर, हिंसा के 'मास्टरमाइंड' जफर हाशमी से जुड़ीं इमारतें ध्वस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग का मालिकाना हक मोहम्मद इश्तियाक के नाम बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इसमें जफर का भी पैसा इन्वेस्ट है और इश्तियाक, जफर का सहयोगी है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग का मालिकाना हक मोहम्मद इश्तियाक के नाम बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इसमें जफर का भी पैसा इन्वेस्ट है और इश्तियाक, जफर का सहयोगी है. इधर नगर निगम के मुताबिक, जो नक्शा पास किया गया था उससे ज्यादा बिल्डिंग का निर्माण किया गया था. इसलिए इसे ध्वस्त किया गया. इश्तियाक की ये बिल्डिंग कानपुर के स्वरूप नगर में बनी थी.
इसके अलावा आज, 11 जून कानपुर में बुलडोजर ने खूब सुर्खियां बटोरीं. खबरों के मुताबिक, हयात जफर हाशमी से जुड़ी एक और बिल्डिंग पर कार्रवाई की गई. कानपुर के बिठूर इलाके में एक और कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. बताया जा रहा है कि यहां रियाज अहमद नाम की एक जमीन पर एक पेट्रोल पंप बन रहा था. लेकिन प्राधिकरण से इसका नक्शा नहीं पास कराया गया था. पिछले महीने इस मामले में नोटिस भी दिया गया था. इसके बाद आज इस अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई कर दी गई.
कौन है हयात जफर हाशमी?बीती 3 जून को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री कानपुर देहात में मौजूद थी. इस दौरान नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर कानपुर में हिंसा हुई. हिंसा के बाद हयात जफर हाशमी का नाम सामने आया. पुलिस ने बताया कि जफर ही कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड है. पुलिस की तरफ से कहा गया कि जफर ने पहले से प्रदर्शन का प्लान बनाया था. फेसबुक से लोगों को इकट्ठा होने की अपील की थी और हिंसा के दौरान भी वॉट्सएप के जरिए वीडियो और फोटो सर्कुलेट कर लोगों को बता रहा था कि कहां कहां दुकानें बंद हो गई हैं और बाकी जगह क्या स्थिति है. फिलहाल जफर पुलिस हिरासत में है.
वीडियो: कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड, जिसने अपनी मां-बह को आत्महत्या के लिए उकसाया



















