The Lallantop

PM मोदी ने बजट को राष्ट्र निर्माण वाला बताया, एक-एक कर खूबियां गिनाईं

PM Narendra Modi ने Interim Budget 2024 को भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान पर आधारित बताया है, उन्होंने इसकी क्या-क्या खूबियां गिनाई हैं?

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री ने बजट पर स्पीच दी है (फोटो - नरेंद्र मोदी/ट्विटर)

Budget 2024 आ गया है. इस बजट पर अलग-अलग नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजट पर बात की है. प्रधानमंत्री ने बजट पर कहा कि आज का ये बजट अंतरिम बजट तो है ही, साथ ही इन्क्लूसिव और इनोवेटिव बजट भी है. प्रधानमंत्री के मुताबिक इस बजट में एक भरोसा दिखता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PM मोदी ने बजट के बारे में बात करते हुए कहा,

“विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को ये बजट इम्पावर करेगा. ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का है. इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मज़बूत करने की गारंटी है. मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है.”

Advertisement
PM Modi ने बताया महिलाओं और गरीबों को क्या फायदा होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. रिसर्च और इनोवेशन पर 1 लाख करोड़ रुपए का फंड बनाने की घोषणा की गई है. बजट में स्टार्ट-अप को मिलने वाली टैक्स छूट के विस्तार का भी एलान किया गया है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,

“बजट में वंदे भारत स्तर की 40,000 आधुनिक बोगियां बना कर, उन्हें सामान्य ट्रेनों में लगाकर यात्रियों को आरामदायक सफर देने का फैसला किया गया है. गरीबों के लिए गांवों और शहरों में 4 करोड़ घर बनाए गए, 2 करोड़ और बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है. हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें- Budget 2024 में इन 5 सेक्‍टर्स पर फोकस रहा है, किन्हें मिलेगा फायदा?

PM मोदी का कहना था कि आयुष्मान भारत का लाभ अब आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स को भी मिलेगा. आगे बोले- इस बजट में गरीब और मध्यमवर्ग को ताक़त देने और उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है.

बिजली वाली योजना और टैक्स रेमिशन स्कीम

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कुछ और योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया,

'रूफ टॉप सोलर अभियान में एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफ टॉप के माध्यम से मुफ्त बिजली मिलेगी. इतना ही नहीं, सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर लोगों को 15 से 20 हजार प्रति वर्ष की आय भी होगी और ये हर परिवार को होगी... साथियों आज जिस इनकम टैक्स रेमिशन स्कीम की घोषणा की गई है, उससे मध्यमवर्ग के करीब एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. पिछली सरकारों ने सामान्य आदमी के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी.'

‘Interim Budget से किसानों को फायदा होगा’

PM नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए भी ये अंतरिम बजट महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, ‘आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं. नैनो डीएपी का उपयोग हो, पशुओं के लिए नई योजना हो, पीएम मत्स्य संपदा योजना का विस्तार हो या फिर आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान हो, इन सभी से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा.’

Advertisement