The Lallantop

अपने एक जवान के बदले पाकिस्तान के इतने सैनिक मार रही है BSF

BSF के हेड कॉन्स्टेबल आरपी हज़रा के शहीद होने की पाकिस्तान ने भारी कीमत चुकाई है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर (photo credit: the hindu)

भारत-पाक सीमा पर BSF ने हेड कॉन्स्टेबल आरपी हज़रा का बदला ले लिया है. हज़रा 3 जनवरी को अपने जन्मदिन पर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शहीद हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 जनवरी को BSF ने जवाबी हमला करता हुए पाकिस्तान के 10 से 12 रेंजर्स ढेर कर दिए हैं.

Advertisement

शहीद आरपी हज़रा, जो BSF में हेड कॉन्स्टेबल थे
शहीद आरपी हज़रा, जो BSF में हेड कॉन्स्टेबल थे

3 जनवरी को शहीद हुए हज़रा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे. LOC पर वो सांबा के चकदुमला इलाके में मचान से ड्यूटी दे रहे थे. तभी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में BSF की चौकियों को निशाना बनाया गया और हज़रा शहीद हो गए. इसके बाद BSF ने जवाबी हमला किया, जिसमें सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की कई पोस्ट खत्म हुईं और 10 से 12 रेंजर्स मारे गए.

उधर जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने 4 जनवरी की सुबह आरएसपुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. रिपोर्ट्स के मुताबिक आरएसपुरा में सुबह करीब सात बजे एक घुसपैठिया धुंध का सहारा लेते हुए भारत में घुस रहा था. BSF के चेतावनी देने के बाद जब वो नहीं रुका, तो उसे मार दिया गया. BSF अभी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.


सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारी बर्फबारी की वजह से घुसपैठ के कई रास्ते बंद हैं, लेकिन पाकिस्तानी घुसपैठी धुंध का फायदा उठा सकते हैं. BSF सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ कई लॉन्चिंग पैड बनाए गए हैं, जहां आतंकवादियों को सक्रिय किया गया है. खुफिया इनपुट के बाद से BSF ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है.

Advertisement
Advertisement