दूल्हा-दुल्हन ने वेबसाइट पर एक दूसरे का प्रोफाइल खंगाल लिया, फिर दोनों की मुलाकात हुई. दुल्हन ने बताया कि वो अपने घर वालों से कई सालों से नहीं मिली है. उसका बाप उसे घर से निकाल चुका है. दोनों में गहरी मोहब्बत हुई. फिर शादी कर ली. शादी के तीन महीने बाद ही सच सामने आ गया. वो भी तब जब दुल्हन ने अपनी ससुराल में फैमिली एल्बम देखा. दुल्हन ने उन तस्वीरों में अपने पिता को पहचान लिया. तब दुल्हे ने बताया ये तो उसका बेटा है, जिसको लेकर उसकी मां गायब हो गई थी.जब दोनों को ये बात पता चली कि दोनों सगे दादा-पोती हैं, तो दोनों दुखी हो गए, लेकिन अलग होने का फैसला नहीं किया. दोनों का कहना था कि उनका आपस का ताल्लुक बहुत मज़बूत है. इस वजह से वो दोनों अलग नहीं हो सकते. वहीं दूल्हे का कहना था कि वो पहले ही दो दुल्हन खो चुका है अब तीसरी दुल्हन से जुदा नहीं होना चाहता.
दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन महीने बाद पता चला, दोनों दादा-पोती हैं
किसी की मोहब्बत ऐसा जुल्म न करे. दोनों दुखी है मगर...
Advertisement

फोटो - thelallantop
जब मैं करीब चौथी या पांचवीं क्लास में था. तब गांव में देखता था कि हमारे यहां मुसलमान बिरादरी में दूल्हा अपनी दुल्हन का चेहरा सुहाग वाली रात में देखता था. तब बालक मन में ख्याल आता था कि अगर दुल्हन बदल दी जाए, तो क्या होगा. कुछ पता भी न चलेगा. क्योंकि दूल्हे को तो दुल्हन दिखाई ही नहीं जाती. तो ऐसा तो मैं नहीं देख पाया. लेकिन आज खबर बड़ी ही गज़ब है. 24 साल की लड़की. उसने अपनी पसंद से शादी की. वो भी 68 साल के आदमी से. जो लॉटरी जीतके अमीर आदमी बना था. मगर तीन महीने बाद जो बात पता चली, उसे जानकर उन दोनों के होश फाख्ता हो गए. खबर ये थी कि दूल्हा-दुल्हन आपस में रिश्तेदार हैं, वो भी दादा-पोती का रिश्ता है दोनों का. लगा न आपको भी झटका. तो ये हुआ कैसे जान लो. गोल्डन बीच, मियामी के रहने वाले हैं दूल्हा-दुल्हन. पहचान छिपाए रखते हुए दोनों ने एक वेबसाइट को अपनी कहानी बताई. 68 साल के दूल्हे की पहली बीवी जो दुल्हन की दादी थीं, वो अपने बच्चों को लेकर अलग हो गई थीं. और एक गुमनाम जगह रहने लगी थीं. दूल्हे ने अपनी बीवी और बच्चों को ढूंढ़ने की कोशिश की. हद ये थी कि उन्हें ढूंढ़ने के लिए दूल्हे ने प्राइवेट जासूसों की भी मदद ली, मगर उन्हें बीवी-बच्चे नहीं मिले. इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली. दोनों के कई बच्चे हुए. मगर किस्मत बड़ी कमीनी निकली. 2009 में दूसरी बीवी ने भी तलाक ले लिया. और वो अकेले रह गए. लेकिन इस बार किस्मत चमकी और कई लाख डॉलर की लॉटरी हाथ लगी. आदमी अमीर तो बन गया, लेकिन कोई हमसफर नहीं था. उसने 2015 में फिर से शादी करने का फैसला किया. उसने शादी वाली वेबसाइट पर लड़की तलाशनी शुरू की.
Advertisement













