The Lallantop

शादी से पहले एक्सिडेंट में दुल्हन का पैर टूटा, फेरे नहीं ले पा रही थी, दूल्हे ने सबके सामने...

25 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

शादी सात जन्मों का बंधन होता है. हर कोई इसे यादगार बनाने की हरसंभव कोशिश करता है. हालांकि कई बार किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है. ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिनके चलते सारा मामला (Indian Wedding Viral Videos) बिगड़ जाता है. कई बार शादी से पहले ऐसी अनचाही घटनाएं हो जाती हैं कि दोनों परिवारों के लिए सब कुछ बदल जाता है. ऐसा ही कुछ एक लड़की (Bride Accident Before Wedding And Groom Lift Her During Phere) के साथ हुआ.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शताक्षी नाम की लड़की की शादी होनी थी. सब कार्यक्रम तय तरीके से चल रहा था. शादी से करीब 1.5 महीने पहले लड़की का एक्सिडेंट हो गया और इसके चलते उसे फ्रैक्चर हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा. सर्जरी की गई. शादी दो महीने आगे खिसका दी गई. शताक्षी ने चलना शुरू किया लेकिन वो शादी के दिन तक ठीक से चल नहीं पाई. शादी के दिन दूल्हे ने उसे गोद में उठाकर फेरे लिए. दुल्हन का भाई उसे गोद में उठाकर मंडप तक लाया. सारे रीति-रिवाज हुआ और फिर फेरों के वक्त दूल्हे ने दुल्हन को उठा लिया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

इसका वीडियो शताक्षी ने इंस्टाग्राम पर 3 अप्रैल को शेयर किया. यहां से ये वायरल है. इसे करीब 25 लाख लोगों ने देख लिया है. लोग दूल्हे के इस काम की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि जोड़ियां सच में ऊपरवाला ही बनाता है.' वायरल वीडियो पर शताक्षी के पति प्रतीक ने भी कमेंट किया है. प्रतीक ने लिखा कि ऐसे ही जिंदगीभर उठा लेंगे.' लोगों को दूल्हे का ये कमेंट काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले भी ऐसी ही एक खबर आई थी कि दुल्हन का एक्सिडेंट होने पर दूल्हे ने अस्पताल में जाकर उससे शादी की थी. अगर आपने मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. लोग तो इस मामले पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अवध ओझा ने गौतम बुद्ध पर बोलते हुए क्या कह दिया, जिस पर जातिवादी कहा गया

Advertisement
Advertisement