The Lallantop

इस डेरे में तेरह-तेरह का डेरा है

फैमिली से जुड़ी सारी जानकारी चली गई पर फोटोज रह गई. 91 साल बाद हम दिखाते हैं.

Advertisement
post-main-image
Source: Mashable
साल 1925 की बात है. बॉस्टन हेराल्ड अखबार के फोटोग्राफर लेजली जोन्स एक कपल के घर गए. वो बॉस्टन हेराल्ड के ट्रेवलर वाले पन्ने के लिए काम करते थे. जिस घर में वो गए थे. वहां तेरहवां बच्चा हुआ था. परिवार का तेरहवां नहीं, एक कपल का तेरहवां. हमारे यहां साल 1925 में किसी के दर्जन भर बच्चे होना बड़ी आम बात थी. लेकिन अमरीका, बॉस्टन में ये बड़ी बात थी. क्योंकि उस वक्त ज्यादातर परिवार में 2-3 बच्चे ही हुआ करते थे. सोचो एक मां ने तेरह बच्चे पैदा कर दिए. बिना लोगों की परवाह किए कि लोग क्या कहेंगे. लेजली ने कपल से बात की और उनकी बड़ी अच्छी और प्यारी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर ली. बात काफी पुरानी हो चुकी है इसलिए उस कपल से जुड़ी सारी जानकारी जैसे कि नाम पता, सब खो गए. पर लेजली के कैमरे से ली गई तस्वीरें बच गई. फैमिली की अलग-अलग पोज में फोटो है. दुलारने से लेकर कार में एडजस्ट करने तक की. आप खुद ही देखिए उस छोटू से आइकन पर माउस का बटन दबाकर. [lallantop-gallery id=19150]

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement