The Lallantop

उन 43 बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें, जिन्होंने मुंबई में वोट डाले

जानिए कैनडा के नागरिक अक्षय कुमार ने वोट दिया या सिर्फ वोट अपील ही करते रहे?

Advertisement
post-main-image
मुंबई में अपना वोट डालने के बाद आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा. दूसरी ओर अक्षय कुमार जो सिर्फ वोट अपील ही कर पा रहे हैं.
2019 आम चुनावों के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. चौथे चरण के लिए बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है. महाराष्ट्र की 17 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में अगले दो घंटे यानी सुबह के 9 बजे तक पोलिंग परसेंटेज 6.82 फीसदी रही. इस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे भी अपना वोट डालने के लिए अलग-अलग बूथों पर पहुंचे. हालांकि चुनाव से पहले काफी एक्टिव रहे कुछ सेलेब्रिटीज़ गायब भी रहे. फिलहाल उन सेलेब्रिटीज़ के नाम जान लीजिए जिन्होंने अपना वोस्ट कास्ट कर दिया है. 1. सलमान खान D5Tp2bCUwAE3Kt1 2. आमिर खान aamir khan voting 3.  अजय देवगन ajay devgn voting 4. काजोल kajol voting 5. अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन D5T-a4ZUUAAwjGA 6. प्रियंका चोपड़ा D5SdsbrU4AIpH56 7. करीना कपूर खान D5TMXmoWAAABk29 8. मलाइका अरोड़ा D5TMW6NWsAAxT0a 9. कंगना रनौत D5TMYXfXoAA2OU-10. ऋचा चड्डा D5TMWMnWsAEbxTy   11. इमरान हाशमी emraan hashmi voting 12. वरुण धवन varun dhawan voting 13. रणवीर सिंह D5TlDLeW0AUwZHJ 14. अर्जुन कपूर D5Th9IHUwAUAxqh 15. माधुरी दीक्षित D5SxWoOUIAElqIN16. रवीना टंडन D5TSdryW4AAENvX 17. प्रीति ज़िंटा D5T_9psUwAEvn4z 18. शिल्पा शेट्टी D5Ty1UFU4AEA6GG 19. करण जौहर D5TyvjCU8AAzvKB 20. अनुपम खेर 21. अहाना कुमरा D5Sv0SkU8AEi4cI 22. के.के.मेनन D5TdnwxU8AAsvBT   23. तारा सुतारिया  tara sutaria 24. ज़ोया अख्तर zoya akhtar voting 25. रेखा D5STXSfUUAAS38H 26. परेश रावल D5SaLRmU0AIrcBZ (1) 27. दिया मिर्ज़ा dia mirza voting 28. माधवन D5S017uUwAACQkt 29. प्रिया दत्त D5TG9uVUEAAwd_c 30. भाग्यश्री D5S903GUcAEa4NS (1) 31. सोनाली बेंद्रे D5TOWfdUIAASn4u 32. रवि किशन D5SWdFxU4AACcuO 33. लारा दत्ता lara dutta 34. महेश भट्ट  mahesh bhatt voting 35. उर्मिला मातोंडकर urmila voting 2 36. मधुर भंडारकर D5TUz2yUwAUkqqp (1) 37. अर्जुन रामपाल D5TLp81X4AARJbl 38. आफताब शिवदसानी D5S1EVvXoAAiaeJ 39. कपिल शर्मा D5Tc6YXU8AIbFOD 40. राहुल बोस D5SUMAWVUAAl24e 41. कबीर खान-मिनी माथुर D5TUCaEWwAA1e21 42. गजराज राव D5TJLhLW0Asuvzn 43. मोहनीश बहल-एकता सोहिनी D5T-mDLU0AEX4Lm हैरत की बात ये रही कि चुनाव से पहले काफी एक्टिव रहे कुछ सेलेब्रिटीज़ अब तक अपना वोट डालने नहीं पहुंचे हैं. इनमें अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. लेकिन हमें सबसे ज़्यादा इंतज़ार अक्षय कुमार का है. क्योंकि वो  सुबह चार बजे सोकर उठ जाते हैं. खुद को कतई देशभक्त आदमी बताते हैं. अगर उनकी पिछली 10 फिल्मों की लिस्ट देखें, तो सात फिल्मों में वो देशभक्त नागरिक के रोल में हैं. वोट अपील से लेकर पीएम का 'नॉन पॉलिटिकल' इंटरव्यू तक करते हैं. नेशनलिज़्म वाले सब्जेक्ट में फिल्म इंडस्ट्री के टॉपर हैं. इतनी जबरदस्त ब्रांडिंग है उनकी. लेकिन अब तक वो वोट डालने नहीं पहुंचे हैं. और शायद पहुंच भी न पाएं क्योंकि उनके पास भारत की नागरिकता है ही नहीं. वो कैनडा का पासपोर्ट होल्ड करते हैं. न ही उन्होंने कभी किसी इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया है कि वो विदेशी नागरिकता छोड़कर इंडियन पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं. अक्षय फिलहाल मुंबई में ही अपनी अगली फिल्म 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग में लगे हुए हैं. जहां तक बात रही बाकी सेलेब्रिटीज़ के आने की, तो उनके लिए अभी पूरा दिन बचा हुआ है. हो सकता है, वो भीड़ के कम होने का इंतज़ार कर रहे हों, ताकि उनके जाने से बढ़ने वाली भीड़-भाड़ की वजह से लोगों को कोई असुविधा न हो. उम्मीद है ये स्टार्स सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, असल जीवन में भी अपना वोट डालकर लोगों को  उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे.

Advertisement
Advertisement