The Lallantop

बधाई! खत्म हुई चिंता, ब्याह गई प्रीति जिंटा

दूल्हा बाबू प्रीति से दस साल छोटे हैं. पर मुहब्बत उमर कहां देखती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हाय, घर की बिटिया सात समंदर पार जाकर ब्याह रचा ली. बताया तक नहीं. वो तो भला हो सोशल मीडिया का. स्क्रॉल करते बख्त पता चला कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने शादी कर ली है. अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस में. प्रीति ने जिस बालक से ब्याह किया है, वो है उनका बेस्ट फ्रेंड उर्फ बॉयफ्रेंड जीन गुडएनएफ. जीन गुडएनएफ अमेरिका के बिजनेसमैन हैं. प्रीति से उमर में दस साल छोटे हैं. पर मुहब्बत कहां उमर देखती है. शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई. प्रीति की दोस्त सुजैन खान भी थी वहां. ये तस्वीर जो हमने ऊपर चेपी है, बताते हैं यही प्रीति के पति हैं. हालांकि प्रीति की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है. प्रीति के पापा आर्मी में ऑफिसर थे. प्रीति जब 13 बरस की थी, तभी उनके पापा सड़क हादसे में मारे गए. एक्टिंग जो है सो है ही. पर प्रीति ने क्रिमिनल सायकोलॉजी से ग्रेजुएशन डिग्री कम्पलीट की. प्रीति की पहली फिल्म थी शाहरुख की छैया-छैया वाली 'दिल से'. फिर कई फिल्में की. लेकिन बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला 'कल हो न हो' के लिए. प्रीति का लिरिल साबुन और पर्क का ऐड भी खूब चला. प्रीति जिंटा का लिरिल वाला ऐड देखा था क्या? https://www.youtube.com/watch?v=vzdWQBedqgU

Advertisement
Advertisement