The Lallantop

हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 35 से ज्यादा मजदूर झुलसे

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे रोहतक के अस्पताल में रेफर किया गया है.

Advertisement
post-main-image
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. (आजतक)

हरियाणा के रेवाड़ी से दर्दनाक घटना की खबर समाने आई है. यहां एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से करीब 40 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को पास के सर शादी लाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.  अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र यादव ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि

Advertisement

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है. हमने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है. फैक्ट्री में एंबुलेंस भेज दी गई है. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. करीब 40 लोग घायल हैं और एक गंभीर मरीज है जिसे रोहतक रेफर किया गया है.

ये हादसा लाइफ लॉन्ग नाम की एक कंपनी में हुआ. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में स्पेयर पार्ट्स बनाए जाते हैं. बॉयलर फटने से फैक्ट्री के अंदर मौजूद करीब 40 मजदूर चपेट में आ गए. घटनास्थल और अस्पताल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो बेहद दर्दनाक हैं. कई मजदूरों के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों के ऐंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची. रेवाड़ी से आ रही खबरों के मुताबिक पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. राहत-बचाव कार्य जारी है. 

Advertisement

रेवाड़ी में इस दुर्घटना की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुख जाताया. उन्होेंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा- 

रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के झुलसने की खबर बेहद दुखद है. हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

हुड्डा ने सरकार से मांग की है कि इस दुर्घटना से पीड़ित सभी को बेहतर उपचार व हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए.

Advertisement

 

वीडियो: अलीपुर पेंट फैक्ट्री में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? Fire Brigade अफसर ने दिया जवाब

Advertisement