The Lallantop

अंकोला भूस्खलन में लापता हुआ ड्राइवर 70 दिन बाद मिला, खबर अच्छी नहीं है

उत्तर कन्नड़ जिला प्रशासन इसके बाद अर्जुन की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट भी कराएगा.

Advertisement
post-main-image
25 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अर्जुन के ट्रक को लोकेट किया गया. (फोटो- X)

कर्नाटक के शिरुर स्थित अंकोला में आए भूस्खलन (Shirur landslide) में केरल का रहने वाला एक ट्रक ड्राइवर लापता हो गया था. 16 जुलाई से ड्राइवर का कुछ अता-पता नहीं था. अब हादसे के 70 दिनों बाद ड्राइवर का शव कर्नाटक की गंगावली नदी में पाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कर्नाटक के बेलगावी जा रहे थे

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई को अर्जुन नाम के ट्रक ड्राइवर 40 टन लकड़ी लेकर केरल के कोझिकोड से कर्नाटक के बेलगावी जा रहे थे. अर्जुन ने चाय पीने के लिए अपना ट्रक रोका था, तभी अचानक NH 66 पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ और वो ट्रक सहित नदी में बह गए.

डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अर्जुन के ट्रक को लोकेट किया गया. ये स्पॉट मेजर जनरल एम. इंद्रबालन के नेतृत्व में ड्रोन एक्सपर्ट्स की एक टीम ने चिह्नित किया था. अर्जुन का शव ट्रक के केबिन में बरामद हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया,

Advertisement

"राज्य आपदा बल और NDMA ने नदी से मवेशियों की हड्डियां, टायर और स्टीयरिंग व्हील सहित वाहनों के हिस्से बरामद किए. बुधवार को अर्जुन का ट्रक नदी की सतह पर तैरता हुआ पाया गया. जिसके बाद ट्रक के केबिन से अर्जुन का शव बरामद करने के लिए एक छोटी नाव को घटनास्थल के करीब लाया गया."

दो लोग अभी भी लापता

मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि 20 सितंबर को तैनात की गई एक फ्लोटिंग क्राफ्ट ड्रेजर बोट से एक अन्य लापता व्यक्ति को लोकेट किया गया था. लोकेश नाम का ये शख्स बाइक सहित लापता हो गया था. लोकेश के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके अलावा जगन्नाथ नाम का एक शख्स भी लापता है.

बता दें कि अर्जुन के लापता होने के बाद से केरल सरकार की तरफ से उन्हें ढूंढने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था. भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या अब नौ हो गई है. जानकारी के अनुसार भूस्खलन की इस घटना में एक एलपीजी टैंकर भी बह गया था.

Advertisement

अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम कारवार के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. सरकारी प्रोसेज के अनुसार उत्तर कन्नड़ जिला प्रशासन इसके बाद अर्जुन की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट भी कराएगा.

वीडियो: ' 100 से ज़्यादा घर...', वायनड लैंडस्लाइड हादसा मामले में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा

Advertisement