The Lallantop

बॉबी कटारिया का नया वीडियो वायरल, प्लेन में सिगरेट पी रहा

इससे पहले कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement
post-main-image
Bobby Kataria के वायरल वीडियो से लिए स्क्रीनशॉट. (फोटो: सोशल मीडिया)

खुद को ब्लॉगर बताने वाले शख्स बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो एक फ्लाइट में सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है और दूसरे में उत्तराखंड में सड़क पर शराब पीते हुए. उत्तराखंड पुलिस ने कटारिया के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फ्लाइट में सिगरेट पीने  का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. एक तरफ जहां बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कटारिया का कहना है कि ये वीडियो भारत का नहीं है. कटारिया ने न्यूज 18 को बताया कि ये वीडियो विदेश में शूट किया गया था और उसने इसे अपनी बायोपिक के लिए शूट करवाया था. बॉबी का कहना है कि 2024 में उनकी बायोपिक आएगी.

इधर सड़क पर कुर्सी लगाकर शराब पीने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की तरफ से ट्वीट करते हुए कहा गया,

Advertisement

"सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पीने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून के SSP को वीडियो के संबंध में जांच कर शख्स के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है."

इधर पुलिस के इस ट्वीट पर बॉबी कटारिया का जवाब आया है. कटारिया ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा,

"आदत हो चुकी है जेल की रोटी खाने की और रिमांड देने की. लेकिन मेरे शराब पीने से ना तो रोड जाम हुआ और ना ही किसी को कोई नुकसान हुआ. फिर भी लगाना है तो लगाइए केस. बड़ेृ-बड़े सेलिब्रिटी हीरो हीरोइन के लिए सब चीज ठीक रहती है, हम आम इंसान के लिए कुछ नहीं. मर्डर करने वाले खुल्ले में घूमते हैं लेकिन हम आम इंसान नहीं. वैसे देखा जाए तो कितना बड़ा जाम लग गया मेरे कुर्सी लगाकर बैठने के पीछे."

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाला है. कटारिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव है. शराब और सिगरेट के साथ समय-समय पर उसके वीडियो वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर उसके लाखों फॉलोवर्स हैं. 

वीडियो- मुकेश खन्ना का लड़की और सेक्स को लेकर वायरल हो रहे वीडियो का सच ये है

Advertisement