BMC ने अपनी ओर से एक बात और साफ की. क्वारंटीन पीरीयड के दौरान होने वाला खर्चा तीनों को ही भरना होगा. इसके साथ-साथ BMC अधिकारी तेज़ी से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में भी लग गए हैं. कारण है कि दोनों भाई दुबई से लौटे हैं. जहां वे सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शरीक हुए. संभावना है कि बहुत लोगों के संपर्क में आए होंगे. इसीलिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जरूरत है.

नया कोरोना स्ट्रेन मिलने के बाद तेज़ी से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. फोटो - फाइल
BMC के मुताबिक दोनों भाइयों ने कोविड-19 के नियमों को तोड़ा. जिस कारण सोमवार को उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में केस रेजिस्टर करवाया गया. सुहैल खान के बेटे निर्वान खान का नाम भी इसमें शामिल है. शिकायत के अनुसार अरबाज़, सुहैल और निर्वान 25 दिसम्बर को दुबई से लौटे. जिसके बाद वो खुद को आइसोलेट करने की बजाय सीधे घर चले गए. कोविड-19 के नियमों के अनुसार उन्हे खुद को होटल में क्वारंटीन करना था. पर वो सीधे अपने बांद्रा वाले घर चले गए. # क्या कहा BMC ने? एक BMC अधिकारी ने बताया,
ये नियमों का घोर उल्लंघन है. गाइड्लाइंस पूरी तरह क्लीयर हैं. UK और मिडल इस्ट से ट्रेवल करने वाले लोगों को खुद को क्वारंटीन करना ही पड़ेगा. चाहे उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव ही क्यूं ना हो. 7 दिन के क्वारंटीन पीरीयड के बाद इनको RT PCR टेस्ट करवाना होगा. दोनों भाइयों ने गलत जानकारी दी. दोनों भाई 25 दिसम्बर को लौटे. वहीं, निर्वान 30 दिसम्बर को वापस आया. अब उन्हें ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारंटीन करने के लिए भेज दिया गया है.
बता दें कि UK में एक नया कोरोना स्ट्रेन मिला था. जिसके बाद वहां लॉकडाउन लगाया गया. 22 दिसम्बर से UK से आने वाली फ्लाइट्स पर भी रोक लगाई गई. UK और मिडल इस्ट से आने वाले लोगों के लिए खुद को क्वारंटीन करना अनिवार्य किया गया.


















