The Lallantop

मैसूर: BJP वर्कर को दरांती से काट डाला, इलाके में तनाव

अवैध मस्जिद का विरोध बताई जा रही है मर्डर की वजह

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मैसूर के उदयगिरी में एक बीजेपी वर्कर के. राजू को सरेआम दरांती से मार दिया गया. हमले के टाइम वो एमजी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री सर्कल की एक चाय की दुकान के पास अपने दोस्त जयकुमार के साथ चाय पी रहे थे. कुछ लोग बाइक से आए और के. राजू पर अटैक कर दिया. हमले की वजह ये बताई जा रही है कि उनने किसी अवैध मस्जिद के बनने का विरोध किया था. कान और चेहरे पर चोट के कारण वहीँ पर उनकी मौत हो गई. https://twitter.com/mepratap/status/709073192812281856 जैसी बातें चल रही हैं. उनने किसी गणपति मंदिर का गेट भी खुलवाया था. इसे भी उन पर हमले की वजह बताया जा रहा है, 12837271_1162395403832164_207636672_o बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है,  क्योंकि पुलिस अब तक मर्डर करने वालों को खोज नहीं पाई है. Cdeuc7iUUAEVtBU ट्विटर पर इस मामले पर तरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं. कुछ लोग मुस्लिमों को घटना का जिम्मेदार बता रहे हैं और VHP समर्थक ऐसे हैंडल्स से बदले की बातें भी की जा रही हैं. 12722514_1162424593829245_1789364038_o12722514_1162424593829245_1789364038_o पिछले छह महीने में कर्नाटक में ये तीसरे दक्षिणपंथी नेता की हत्या है, इसके पहले वहां प्रशांत पुजारी और कटप्पा की ह्त्या हो चुकी है.

Advertisement
Advertisement