The Lallantop

मैसूर: एक और बीजेपी कार्यकर्ता की मौत!

घरवालों को लगता है किसी ने मर्डर किया है.

Advertisement
post-main-image
Source : Facebook
मागली रवि. बीजेपी का वर्कर था. अब नहीं हैं. 35 साल के रवि की लाश शुक्रवार की शाम मैसूर के प्रिय पटना इलाके में मिली है. वो भी अजीबो-गरीब हालात में. घरवालों ने इसे मर्डर बताया है. और केस दर्ज करा दिया है. बताया जा रहा है कि रवि को आखिरी बार उसकी बाइक के साथ देखा गया था. लोगों ने पुलिस को खबर दी थी कि प्रिय पटना इलाके में एक ऐक्सिडेंट हो गया है. जहां रवि की लाश मिली वो जगह लोकल पुलिस स्टेशन से डेढ किलोमीटर दूर है. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर आई और छानबीन की. लाश के साथ रवि की बाइक पुलिस को मिली है. जिसपर काफी स्क्रैच थे.
मैसूर के एसपी रवि चेन्नावर का कहना है, 'रवि बीजेपी वर्कर था. छानबीन से पता चला है कि ये कोई दुश्मनी का मामला नहीं है. लेकिन घरवालों को लगता है कि किसी ने रवि का मर्डर किया है. और उन्होंने केस दर्ज करा दिया है. आपीसी की धारा 302 लगाकर हमने केस दर्ज कर लिया है. एक आईपीएस ऑफिसर को भी केस की छानबीन के लिए अप्वाइंट किया गया है. ' 

ये भी पढ़िये..

कहानी कम्युनिस्टों और RSS के 50 साल की खूनी लड़ाई की

मैसूर: BJP वर्कर को दरांती से काट डाला, इलाके में तनाव

 

Advertisement
Advertisement