The Lallantop

'एजेंडा है हिंदू राष्ट्र बनाया जाए... ', बंगाल में भाजपा की जीत पर विदेशी मीडिया ने क्या लिखा

BJP Bengal win International Media: NYT ने लिखा कि दो साल पहले बंगाल में ऐसी जीत असंभव लगती थी. ममता बनर्जी ने खुद को बंगाल कल्चर के संरक्षक के रूप में खड़ा किया. लेकिन वो BJP के सामने हार गईं. ये भी लिखा ये टेस्ट था कि राइट विंग कितना आगे तक जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक सब ने लिखा इस ऐतिहासिक जीत पर. (फाइल फोटो-इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की चर्चा देशभर में है. अखबार BJP की जीत की खबरों से पटे पड़े हैं. अब जानते हैं कि विदेशी मीडिया इस चुनाव को लेकर क्या छाप रहा है. शुरुआत अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) से करते हैं. NYT ने हेडिंग दी, 'मोदी के हिंदू राष्ट्रवादियों ने भारत के विपक्ष के एक गढ़ पर कब्जा कर लिया है.' साथ में प्रधानमंत्री मोदी और BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की तस्वीर छापी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

NYT ने लिखा कि दो साल पहले बंगाल में ऐसी जीत असंभव लगती थी. ममता बनर्जी ने खुद को बंगाल कल्चर के संरक्षक के रूप में खड़ा किया. लेकिन वो BJP के सामने हार गईं. NYT भी मानता है कि बंगाल का चुनाव एक टेस्ट की तरह था, कि राइट विंग कितना आगे तक जा सकता है. रिपोर्ट में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई. 92 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों ने वोट किया. लिखा, 

‘भाजपा की जीत का सिलसिला और मजबूत हुआ. भाजपा ने उन सभी राज्य चुनावों में जीत हासिल की जहां उसने पर्याप्त सोर्स लगाए. इस जीत के सिलसिले में भाजपा ने हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र और बिहार तक के राज्यों में जीत दर्ज की है. लेकिन पश्चिम बंगाल वाली जीत सबसे अलग रही. उसकी तुलना में कोई नहीं है. वैसे इस चुनाव में विवाद भी हुआ. आरोप लगे कि वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटा दिए गए, जिनमें से कई मुस्लिम थे. चुनाव आयोग ने इन आरोपों को गलत बताया.’

Advertisement

रिपोर्ट में तमिलनाडु के नतीजों का भी ज़िक्र है. अखबार ने लिखा कि राजनीति में नौसिखिए एक्टर जोसेफ विजय की पार्टी ने राज्य की बड़ी पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

अब बढ़ते हैं ब्रिटिश मीडिया संस्थान दी गार्डियन की तरफ. दी गार्डियन ने लिखा, 

‘2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से BJP का एजेंडा रहा है कि देश को सेक्युलर के बजाय हिंदू राष्ट्र बनाया जाए. दूसरी तरफ, विपक्ष आंतरिक कलह से खंडित हो गया है. BJP को अभी भी एक अस्थिर भविष्य का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि ईरान युद्ध की वजह से बेरोज़गारी एक बड़ा मुद्दा है. नतीजों से ये भी पता चला है कि दक्षिण भारत में BJP अभी भी अपने पैर नहीं जमा पाई है.’

Advertisement
पाकिस्तान के अखबार क्या लिख रहे?

भाजपा की जीत की चर्चा तो पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कर रहा है. वहां के मीडिया संस्थान डॉन ने लिखा, 

‘इन नतीजों से मोदी को 2029 में होने वाले जनरल इलेक्शन से पहले आर्थिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में मजबूती मिलेगी. बंगाल में ममता बनर्जी ने दावा किया है कि भाजपा ने 100 से ज़्यादा सीटें चुराई हैं. राज्य में कई मतगणना केंद्रों के बाहर झड़पें हुईं और पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. पिछले चुनावों में भी हिंसा हुई थी.’

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से BJP ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है. एक और सीट है जहां नतीजा आना बाकी है. दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को दोबारा वोट डाले जाएंगे और 24 मई को इसका र‍िजल्ट आएगा.

वीडियो: पश्चिम बंगाल और असम में BJP की जीत पर PM नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

Advertisement