The Lallantop

गुजरात: भाजपा विधायक ने पुलिस को दी खुली धमकी- "जब चाहे दंगे करवा सकता हूं"

पुलिस ने ट्रैफिक जाम हटाने के लिए एक डीजे बंद करवाया, लैपटॉप ले लिया. इसके बाद बीजेपी विधायक मौके पर पहुंचे!

Advertisement
post-main-image
बीजेपी के मौजूदा विधायक भरत पटेल का वीडियो वायरल (फोटो- आजतक)

गुजरात (Gujarat) में बीजेपी के मौजूदा विधायक (BJP MLA) का विवादित बयान सामने आ रहा है. वलसाड (Valsad) के विधायक भरत पटेल (Bharat Patel) ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहा है कि वो जब चाहे दंगे करवा सकते हैं. बीजेपी विधायक और पुलिसकर्मी के बीच काफी देर तक बहस चली. घटना वलसाड के तिथल रोड की है. खबर के मुताबिक ये पूरा बवाल गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है. वीडियो क्लिप में गणेश उत्सव के दौरान विधायक पुलिस के साथ तीखी बहस करते और उन्हें धमकाते हुए दिख रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ट्रैफिक जाम के चलते शुरू हुआ हंगामा

दरअसल गणपति प्रतिमा ले जा रहे जुलूस के चलते ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसके चलते पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई. बवाल के चलते डिप्टी एसपी पुलिस इंस्पेक्टर समेत बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक हटाकर मामला शांत कराने की कोशिश की.

BJP MLA Bharat Patel और पुलिस की बहस

आजतक से जुड़ीं गोपी मनियार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने ट्रैफिक जाम हटाने के लिए जुलूस में शामिल एक गाड़ी में बज रहे डीजे को बंद करवाया और उनका लैपटॉप ले लिया. इसके बाद बीजेपी विधायक भरत पटेल मौके पर पहुंच गए. पुलिस और विधायक के बीच में काफी लंबी बातचीत हुई. वीडियो में पुलिस अधिकारी विधायक से मदद करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहा है.

Advertisement
घटना का वीडियो वायरल 

रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक ने दादागिरी दिखाते हुए पुलिस को धमकाया और गालियां भी दीं. भरत पटेल ने पुलिस को दंगे करवाने तक की धमकी दे डाली. कहा कि जब चाहे, दंगे करवा सकता हूं. 

इधर दूसरी तरफ भरत पटेल ने पुलिस को धमकी देने वाली बात से साफ मना कर दिया है. साथ ही उन्होंने पुलिस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. 

देखें वीडियो- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- 'गुजरात में ड्रग्स पहुंच रही, क्या ये ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है?'

Advertisement

Advertisement